
धुरंधर 2 का बीते रोज पेड़ प्रीमियर शो शुरू हो गया था और आज 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और कहानी के सिरपैर पर खूब बहस हो रही थी। धुरंधर के बाद से कई सवाल थे जैसे कि बड़े साहब कौन हैं? यालीना और हमजा की लवस्टोरी का अंत क्या है? जसकीरत सिंह रंगी कहां से आया है? उसके ल्यारी तक के पहुंचने की कहानी क्या है? इन सभी सवालों के जवाब अब दर्शकों को मिल गए हैं। साथ ही धुरंधर 2 फैन्स को इस कदर पसंद आई है कि सोशल मीडिया पर इसे उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। कहानी के ट्विस्ट और सरप्राइज ने मजे को दोगुना कर दिया है। आइये जानते हैं सोशल मीडिया पर लोगों ने धुरंधर 2 का कैसा रिव्यू किया है।
शब्दों में बयां नहीं हो सकती कहानी…
लोगों ने जैसे ही धुरंधर 2 के पेड़ प्रिव्यू शो देखना शुरू किया तो सोशल मीडिया पर फिल्म का नाम ट्रेंड करने लगा। उसके बाद से अभी तक लगातार एक्स पर धुरंधर 2 नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। हजारों लोगों ने फिल्म देखने के बाद इसकी कहानी, किरदार और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। रणवीर सिंह के किरदार को समय के चक्र में 2 हिस्सों में बांटा है। जसकीरत सिंह रंगी जो कभी सिस्टम का शिकार होता है और अपराध की दुनिया में चला जाता है। इसके लाशें बिछाकर जेल जाता है और वहीं से अजय सान्याल की नजर पड़ती है। इसके बाद जसकीरत देशभक्ति के रास्ते पर निकल लेता है। लोगों ने इस फिल्म को बेहद शानदार और डिटेल ओरियंटेड बताया है। साथ ही इसमें अतीक अहमद जैसे गैंगस्टर की काली करतूतों से भी कहानी को जोड़ा गया है। कई अहम डिटेल्स से भरी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। स्टडी आईक्यू नाम की संस्था चलाने वाले शिक्षक डॉक्टर गौरव गर्ग ने लिखा, ‘सुबह के 4 बज रहे हैं और मैंने अभी धुरंधर 2 देखी है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में पिरोना कठिन है। फिल्म को 10 में से 10 नंबर।’
आदित्य धर ने रखी बोल्ड, ब्रेव और असरदार सिनेमा की नींव
धुरंधर 2 देखने के बाद लोगों ने आदित्य धर की खूब तारीफ की है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में था जसकीरत सिंह रंगी का किरदार… था का मतलब है कि उनकी पत्नी सीरत कौर ने उनका नाम लिया था। केवल नाम ही नहीं जब फिल्म में मेजर विहान शेरगिल (विक्की कौशल) फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर (कीर्ति कुल्हारी) से पूछते हैं कि क्या आपके घर में कोई सेना में है? तब सीरत कहती हैं कि मेरे पति जसकीरत सिंह रंगी पहले हुआ करते थे। यही किरदार धुरंधर में लीड हीरो बना और दूसरे पार्ट में उसकी कहानी इतनी दिलचस्प है लोगों ने खूब तालियां पीटीं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि आदित्य धर ने एक ऐसे सिनेमाई स्टाइल की नींव रखी है जिसके सामने अब कमजोर कहानियां और भी फीकी लगने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Review: धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स ने उड़ाए दर्शकों के होश, बोले- असली ‘धुरंधर’ तो राकेश बेदी हैं
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



