digital products downloads

पाकिस्तानी सिंगर की कव्वाली, जिसने धुरंधर 2 की कहानी में लगाए चार चांद

पाकिस्तानी सिंगर की कव्वाली, जिसने धुरंधर 2 की कहानी में लगाए चार चांद

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है और बीते रोज इसके पेड प्रिव्यूज शोज खूब चले। फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर लगातार टेंड में है। फिल्म का असर और उसकी कहानी के अहम पड़ाव खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन सबसे खास धुरंधर 2 फिल्म का म्यूजिक एल्बम रहा है। 5 गानों से सजे इस एल्बम ने फिल्म की कहानी की गहराई पर गंभीर असर डाला है। इस एल्बम में पाकिस्तानी सिंगर की गाई हुई एक कव्वाली को भी इस चतुराई से इस्तेमाल किया है कि लोग देखते ही खुशी से उछल पड़ते हैं। ये कव्वाली है ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ जिसे पाकिस्तान के दिग्गज सिंगर नुसरत फतेह अली खान ने गाया था। हालांकि आदित्य धर ने इस कव्वाली को रीमिक्स करके फिर से कंपोज किया है और फिल्म की कहानी में चार चांद लगा रहा है। 

खूब पसंद आ रहे पांचों गाने

धुरंधर 2 के पांचों गाने सुपरहिट रहे हैं और लोगों ने इन गानों को खूब प्यार दिया है। बुधवार की शाम मेकर्स ने इसका म्यूजिक एल्बम रिलीज किया था और रणवीर सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे थे। इस एल्बम का पहला गाना ‘आरी आरी’ इसके टीजर के साथ ही देखने को मिला था। लेकिन जब ये गाना रिलीज हुआ तो लोग इसके दीवाने हो गए। इस गाने के संगीत को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। इस एल्बम का दूसरा गाना है ‘मैं और तू’ जिसे शाश्वत सचदेव ने ही कंपोज किया है और जैसमीन सैंडल्स, रेबेल और साश्वत ने मिलकर गाया है। इसके बाद इस एल्बम में तीसरा गाना है ‘जान से गुजरते हैं’ जो रीमेक किया गया है कि नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली ‘दिल पर जख्म खाते हैं’ से लिया गया है। 

प्यार, धोखा और गुरूर में बुने हैं गाने के बोल

दिल पर जख्म खाते हैं गाना धुरंधर 2 में चाद चांद लगा रहा है। लेकिन ये गाना मूल से कव्वाली से इंस्पायर है जिसे नुसरत फतेह अली खान ने गाया था। सूफी सिंगर नुसरत फतेह अली खान का ये गाना लंबे समय से पॉपुलर रहा है और खूब तारीफें बटोरता रहा है। इस गाने को भी शाश्वत ने ही कंपोज किया है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही इस एल्बम का तीसरा गाना ‘मन अटकेया’ जिसे वैभव गुप्ता, शहजाद अली ने मिलकर गाया है। इसके साथ ही ‘जिये सजना’ नाम का गाना भी लोगों को खूब पसंद आया है और खूब तारीफें बटोर रहा है। 

ये भी पढ़ें- महाफ्लॉप फिल्म देकर वापस स्टेज पर लौटे कॉमेडियन, लंदन के Royal Albert Hall में होगा धमाकेदार शो

‘Bold, Brave और असरदार’, धुरंधर 2 को सिनेमाई उत्सव की तरह मना रहे फैन्स, ट्विस्ट और सरप्राइज ने बांधा मजा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp