
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को सिनेमा जगत में क्रांतिकारी बदलाव बताते हुए कहा है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह सीक्वल, फॉर्मूला-आधारित बॉलीवुड फिल्मों से हटकर दर्शकों की पसंद में एक निर्णायक बदलाव का संकेत देता है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई डायरेक्टर आदित्य धर की इस जासूसी थ्रिलर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और खबरों के मुताबिक पहले ही दिन दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म धर की 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और शुरुआती प्रतिक्रिया से पता चलता है कि इसकी कहानी और एक्शन ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया है।
क्या बोले राम गोपाल वर्मा?
अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाने वाले वर्मा ने इस सीक्वल को उन फिल्म निर्माताओं के लिए भयानक बताया जो ओल्ड स्कूल स्टाइल में फिल्में बनाने पर निर्भर रहते हैं। उनका तर्क है कि ‘धुरंधर 2’ पारंपरिक हीरो वाली कहानी कहने की कमजोरियों को उजागर करती है। एक लंबी पोस्ट में, उन्होंने बॉलीवुड की उस पुरानी परंपरा की आलोचना की जिसमें नायकों को अजेय दिखाया जाता है और दावा किया कि फिल्म ने उन सभी नायकों को मार डाला जो कभी खून नहीं बहाते और कभी दर्द महसूस नहीं करते। राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ की है और कहा कि उन्होंने (रणवीर) ने एक मनोवैज्ञानिक रूप से जटिल खलनायक का चित्रण है, जो लड़खड़ाता है, घायल होता है और तमाशे के बजाय दिमाग से पावर हासिल करता है। वर्मा के अनुसार, यह उन लार्जर देन लाइफ वाले हीरो से अलग है जिनकी शक्ति अक्सर एक्शन और तेज बैकग्राउंड स्कोर के माध्यम से बढ़ाई जाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कच्चे और वास्तविक लगते हैं, जो पारंपरिक जन मनोरंजन फिल्मों से बिल्कुल विपरीत हैं, जहां भौतिकी एक मजाक है और गुरुत्वाकर्षण का कोई अस्तित्व नहीं है। यह टिप्पणी उन समीक्षकों की समीक्षाओं से मेल खाती है जिन्होंने फिल्म में तमाशे के बजाय प्रामाणिकता पर जोर दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर बजा धुरंधर 2 का डंका
धुरंधर 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर डंका बजाया है और दूसरी ऐसी सबसे बड़ी फिल्म बन गई जिसने ओपनिंग डे पर ही इतना बड़ा कलेक्शन किया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 142 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है जो काफी बड़ा है। ये आंकड़ा केवल पुष्पा 2 से पीछे रहता है और बाकी की सभी सुपरहिट फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। पुष्पा 2 का पहले का दिन कलेक्शन 200 करोड़ रुपयों के पार रहा था।
ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार में उमड़ा सितारों का सैलाब, करण जौहर समेत दिग्गजों ने दी विदाई
इच्छाधारी नाग बने पर्दे पर दिखेंगे कार्तिक आर्यन, 14 तारीख को रिलीज होगी फिल्म, सामने आया लुक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



