digital products downloads

300 करोड़ के पार ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड

300 करोड़ के पार ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कलेक्शन कर रही है और लोगों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 18 मार्च को शो रद्द होने से मची शुरुआती अफरा-तफरी के बावजूद, एक ज्वालामुखी की तरह बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ने दुनिया भर में 145 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक नेट कलेक्शन और दुनिया भर में 222.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करते हुए शानदार ओपनिंग की। अब रणवीर सिंह की फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है।

धुरंधर 2 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। कुल मिलाकर प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली ‘धुरंधर’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई, जिसने दुनिया भर में 1,305.35 करोड़ का कलेक्शन किया। इसे देखकर लगता है कि इसका सीक्वल भी उन्हीं आंकड़ों को छूने की कोशिश कर रहा है और शायद उससे भी आगे निकल जाए।

धुरंधर 2 ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

किसी बॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड 129 करोड़ का था, जो 2023 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बनाया था। सिर्फ दो और हिंदी फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे, जिसमें ‘पठान’ (104 करोड़) और ‘एनिमल’ (101 करोड़) शामिल है। ‘धुरंधर 2’ की 240 करोड़ की शुरुआत ने उन सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। साफ है कि ‘धुरंधर 2’ की इस जबरदस्त शुरुआत के लिए बॉलीवुड कोई पैमाना नहीं रहा। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने पिछले एक दशक की कुछ सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसकी ओपनिंग ने ‘RRR’ (223 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (214 करोड़), ‘कल्कि 2898 AD’ (174 करोड़) और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (159 करोड़) जैसी फिल्मों की पहले दिन की ग्लोबल कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है।

धुरंधर 2 की धांसू कहानी

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है, जो कराची में हमजा अली मजारी के नकली नाम से एक भारतीय जासूस के तौर पर अंडरकवर मिशन पर काम कर रहा है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वह लयारी के आपराधिक अंडरवर्ल्ड में अपना दबदबा बनाता है और साथ ही आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम करता है। रणवीर के साथ-साथ इस फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी हैं। सारा अर्जुन ने हमजा फिर प्रेमिका का किरदार निभाया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ें-

Dhurandhar 2 में छुपा 26/11 कनेक्शन, हमजा का DOB बना चर्चा का विषय, डिटेलिंग की हो रही तारीफ

TRP में बड़ा उलटफेर! YRKKH मेकर्स की चाल हुई फेल, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को हुआ फायदा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp