
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और खूब तारीफें बटोर रही है। इससे पहले बीते रोज की शाम 5 बजे से ही पेड प्रिव्यू वाले शो शुरू कर दिए गए थे। इसके बाद फैन्स ने इस फिल्म को देखा और खूब तारीफ की है। वहीं फिल्मी सितारों पर भी धुरंधर 2 की दीवानगी सिर चढ़कर बोली और खूब तारीफें बटोरीं। कार्तिक आर्यन से लेकर अनन्या पांडे और अल्लू अर्जुन से लेकर प्रीति जिंटा ने भी धुरंधर 2 देख ली है और इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं।
अल्लू अर्जुन के दिल को भाई धुरंधर 2
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बुधवार को फिल्म देखने के बाद धुरंधर 2 को स्वैग के साथ देशभक्ति से भरपूर फिल्म बताया। उन्होंने आर माधवन और रणवीर सिंह समेत पूरी कास्ट के अभिनय की सराहना की। अपने फेसबुक हैंडल पर अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को एक हाई-एनर्जी देशभक्तिपूर्ण एंटरटेनर बताते हुए इसके प्रभावशाली दृश्यों और दमदार अभिनय की तारीफ की। अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘धुरंधर 2 अभी देखी। देशभक्ति के साथ स्वैग। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई तालियां बटोरने वाले पल। ज़बरदस्त! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार अभिनय। तकनीकी उत्कृष्टता। अपने देश में अपने भाई रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेता को पाकर बहुत गर्व है। आरवीएस ने कमाल कर दिया। आदित्य धर ने तो कमाल ही कर दिया। अपने देश में उनके जैसे प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को पाकर बहुत खुश हूं। शो रॉकर। एक भारतीय कहानी। अंतरराष्ट्रीय स्वैग। जय हिंद।’
प्रीति जिंटा ने भी तारीफों के बांधे पुल
प्रीति ज़िंटा ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक बेहद शानदार सिनेमाई अनुभव बताया और इसके निर्देशन, अभिनय, संगीत, संपादन, कहानी और कलाकारों की सराहना की। उन्होंने बुधवार को फिल्म के सशुल्क प्रीव्यू में बहुप्रतीक्षित ‘धुरंधर 2’ देखी। प्रीति ज़िंटा ने अपने फेसबुक हैंडल पर एक लंबा नोट लिखकर ‘धुरंधर 2’ देखने के अपने अनुभव का वर्णन किया। उन्होंने अर्जुन रामपाल और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘अभी-अभी ‘धुरंधर 2’ देखी और मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि ‘बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो’। निर्देशन, अभिनय, संगीत, संपादन, कहानी, कलाकार और हर विभाग कमाल का है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म देखने के बाद मम्मी ने सबसे पहले यही कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में दोबारा देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगता है। आदित्य धर फिल्म्स, आपने मुझे अपना दीवाना बना दिया है और मुझे ये बहुत पसंद है। इस अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद। आपकी कुशलता, आपकी प्रतिभा और सबसे बढ़कर आपका दिल बहुत नेक है।’
कार्तिक और अनन्या ने भी देखी धुरंधर 2
भारतीय सिनेमा के कई अभिनेताओं ने धुरंधर 2 फिल्म देखना नहीं छोड़ा, जिनमें अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन भी शामिल हैं। दोनों अभिनेताओं ने फिल्म पर अपनी राय साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘आदित्य धर, मैं दंग रह गई! रणवीर सिंह, कमाल के हैं!’ कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज बेहतरीन है। आदित्य धर ने एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव दिया है, और रणवीर सिंह ने धमाकेदार अभिनय किया है। इसे जरूर देखें।’
अनुपम खेर को भी पसंद आई धुरंधर 2
पिंकविला के साथ बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, ‘बहुत सारा श्रेय बेशक अक्षय (अक्षय खन्ना) को भी जाता है, आर. माधवन को भी जाता है, जितने भी लोगों ने हमारा काम किया, मेरे दोस्त राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, वह युवा लड़की, सारा अर्जुन, जो भी है, लेकिन मुझे लगता है कि पीछे खड़े आदमी के ढांचे को नहीं तोड़ने का बहुत सारा श्रेय रणवीर सिंह को जाता है। यह उनका प्रदर्शन था, जिसने फिल्म बनाई असली। वह एक सुपरस्टार है, कहीं वो फ्लिंच करके वो ऐसे (ओवररिएक्ट) कर सकता था, लेकिन वह ऐसे ही (शांत और संयमित) रहा और इससे अन्य किरदार बेहतर दिखे।’
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सिंगर की कव्वाली, जिसने धुरंधर 2 की कहानी में लगाए चार चांद, प्यार-धोखा और गुरूर में बुने हैं शब्द
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



