digital products downloads

मुंबई में लाइव सितार शो अटैंड करने पहुंची दीपिका पादुकोण

मुंबई में लाइव सितार शो अटैंड करने पहुंची दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बीते 1 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं और अब सीधा 24 दिसंबर 2026 को शाहरुख खान संग फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों दीपिका अपने काम के घंटों और सहूलियत को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। हाल ही में दीपिका एक लाइव सितार शो सुनने के लिए पहुंची थीं। सितार वादक ‘ऋषभ रिखीराम शर्मा’ (sitarist Rishab Rikhiram Sharma) का बीते शुक्रवार की शाम मुंबई में एक लाइव शो हुआ। मेंटल पीस की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण भी अपने परिवार संग यहां पहुंची थीं। 

वायरल वीडियो में दिखी फैमिली बॉन्डिंग

इस इवेंट के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें दीपिका पादुकोण लाइव सितार का आनंद उठा रही हैं। दीपिका के साथ रणवीर सिंह की बहन रितिका और मां अंजु भवानी भी मौजूद हैं। एक वीडियो में दीपिका मुस्कुराती हुई पैर थपथपाती हुई और परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठी बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं।  ऋषभ रिखीराम शर्मा एक मशहूर सितार वादक हैं जो भारतीय शास्त्रीय संगीत के फैन्स के लिए कॉन्सर्ट करते हैं। बीती शाम मुंबई में भी धमाकेदार कॉन्सर्ट हुआ था और इसमें लोगों ने खूब आनंद लिया। 

शाहरुख खान संग किंग में आएंगी नजर

बीते दिनों दीपिका अपने काम करने की स्वतंत्रता को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में स्प्रिट में काम करने से मना कर दिया था। इसके पीछे की वजह फिल्म सेट पर लगने वाले लंबे घंटे बताया गया था। जिसके बाद ऐसी खबरें आईं कि दीपिका 8 घंटे से ज्यादा काम करने को लेकर राजी नहीं हैं। इसके बाद एक नई बहस ने जन्म लिया और लोग इस बात पर बहस करने लगे कि काम कितने घंटे होना चाहिए। दीपिका 2024 में फिल्म सिंघम अगेन में बड़ी स्क्रीन पर नजर आई थीं। अब शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में काम कर रही हैं जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- कभी खुद की आवाज से परेशान थी हीरोइन, फिर उसी से मिला स्टारडम, करण जौहर की मदद से बदली जिंदगी

Dhurandhar 2 में छुपा 26/11 का कनेक्शन, हमजा का DOB बना चर्चा का विषय, डिटेलिंग की हो रही तारीफ

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp