
‘उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने एक मेरे किरदार का एक हिस्सा गढ़ा’, ये लाइनें अक्षय कुमार के उस भावुक पोस्ट की हैं जिसमें उन्होंने अमेरिकी एक्टर-कॉमेडियन चक नोरिस के निधन पर शेयर किया है। हॉलीवुड स्टार चक नोरिस का शुक्रवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। हॉलीवुड सिनेमाई दुनिया में चक नोरिस का कद ठीक वैसा ही है जैसा भारत में रजनीकांत और ब्रिटेन में मिस्टर बीन का। नोरिस के निधन पर अक्षय कुमार ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उन्हें अपनी प्रेरणा भी बताया है। अक्षय कुमार ने लिखा, ‘मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर बड़े होते समय चक नोरिस को खूब देखा। ये बिल्कुल ठीक वैसा है जैसे किसी ड्रैगन को एक्शन में देखना हो सकता है। ये केवल मनोरंजन नहीं था, ये अनुशासन था, शक्ति थी और असहजता से भरा एक्शन था जो बेहद आसान लगता था। उनकी मौजूदगी और स्टाइल हमेशा मेरे साथ ठहरा रहा और उन्होंने मेरे किरदार का एक अंश गढ़ा है जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।’
कौन थे चक नोरिस?
साल 1940 में अमेरिका के शहर ओकलहोमा में जन्मे चक नोरिस ने स्कूली पढ़ाई पूरी होते ही एयरफोर्स ज्वाइन कर ली थी। अपनी नौकरी के दौरान जब नोरिस को साउथ कोरिया में पोस्ट किया गया तो उन्होंने मार्शल आर्ट सीखा। उन्होंने कराटे, ताईक्वांडो और जूडो समेत कई कलाओं में ब्लैक बैल्ट हासिल किया। नोरिस ने 1960 में हुई कराटे चैंपियनशिप में भी जीत दर्ज की और इसके बाद स्क्रीन पर एंट्री ले ली। साल 1972 में नोरिस को फिल्म में आने का मौका मिला और उन्होंने कमाल कर दिया। इसके बाद लंबे समय तक उनके एक्शन और कॉमेडी ने लोगों को खूब एंटरटेन किया और आज भी उन्हें एक दिग्गज के तौर पर देखा जाता है। नोरिस का हॉलीवुड में ऐसा कद है जैसे भारत में रजनीकांत का है और ब्रिटेन में मिस्टर बीन का।
रजनीकांत की तरह हैं मीम की दुनिया के किंग
चक नोरिस भी इंटरनेट के सबसे चहेते स्टार्स में से एक हैं और अब तक हजारों मीम्स से लोगों को हंसा चुके हैं। इंटरनेट की दुनिया में जैसे ही रजनीकांत का किरदार सैकड़ों चुटकुलों की शोभा बढ़ाता है वैसे ही अमेरिका में चक नोरिस भी मीम की दुनिया के किंग हैं। नोरिस को उनकी मजेदार कॉमेडी के लिए भी खूब पहचाना जाता है। अक्षय कुमार भी नोरिस के दीवाने रहे हैं और उनके मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनून को अपनी जिंदगी में भी अपनाया।
ये भी पढ़ें- मुंबई में लाइव सितार शो अटैंड करने पहुंची दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह का परिवार भी रहा माजूद
कभी खुद की आवाज से परेशान थी हीरोइन, फिर उसी से मिला स्टारडम, करण जौहर की मदद से बदली जिंदगी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



