
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाके पर धमाके कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर के सीक्वल में पठानकोट के रहने वाले जसकीरत सिंह रंगी के हमजा अली मजारी बनने की कहानी को गहराई से बयां करता है। ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में दिखाया गया है कि कैसे जसकीर, हमजा बनने और रहमान डकैत का खात्मा करने के बाद ‘शेर-ए-बलूच’ और ल्यारी में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरता है। इस बीच फिल्म का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसने रणवीर के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है।
धुरंधऱ 2 का बिहाइंड द सीन वायरल
धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच रणवीर सिंह का एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनके किरदार की शारीरिक चुनौतियों की झलक दिखाता है। इस क्लिप में रणवीर सिंह को धुरंधर 2 में अपने किरदार के लिए कड़ी ट्रेनिंग से गुजरते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक सीन ऐसा भी है जिसमें वह पानी के अंदर लंबे समय तक सांस रोके हुए नजर आते हैं। ये वीडियो देखने के बाद फैंस रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने इस भूमिका के लिए उनके कमिटमेंट की तारीफ की है।
वीडियो देख चौंके यूजर
जैसे ही रणवीर का ये वीडियो सामने आया, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगा और यूजर अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘उनके डेडिकेशन और जन्मजात प्रतिभा का अद्भुत मेल! पीआर और वीएफएक्स के इस दौर में एक स्टार की इतनी कड़ी मेहनत देखकर बहुत खुशी हुई। रणवीर, चमकते रहो, हमें फिल्मों में तुम्हारे जैसे और भी सितारों की जरूरत है!’ एक और यूजर लिखता है- ‘रणवीर आप ढेर सारा प्यार डिजर्व करते हैं। अगर उन्हें इस साल नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला तो कितने शर्म की बात होगी।’ एक ने लिखा- ‘रणवीर को सलाम।’
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। पहले दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले बुधवार को पेड़ प्रीव्यू के जरिए 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 20% की गिरावट आई। सैक्निल्क के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने शुक्रवार को 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन दो ही दिनों में 226.27 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ेंः कांतारा स्टार से स्क्रीन पर भिड़ेंगे धुरंधर के मेजर इकबाल? छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बन रही फिल्म
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



