digital products downloads

दीपिका पादुकोण ने अब तक नहीं देखी ‘धुरंधर 2’? फिल्म की सफलता पर नहीं किया कोई पोस्ट

दीपिका पादुकोण ने अब तक नहीं देखी ‘धुरंधर 2’? फिल्म की सफलता पर नहीं किया कोई पोस्ट

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा कब्जा कर चुकी है। फिल्म रिलीज हुए आज तीसरा दिन है और तीन ही दिनों में ये 300 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंचती नजर आ रही है। कुल मिलाकर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद अब सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। धुरंधर 2 की रिलीज के बाद दीपिका पादुकोण हाल ही में कुछ प्राइवेट इवेंट्स में नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी सास और ननद भी दिखाई दीं, लेकिन अब तक उन्होंने फिल्म के बारे में कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, जिसके चलते नेटिजन्स नाराज हैं। कई यूजर सवाल उठा रहे हैं कि क्या दीपिका ने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी है?

धुरंधर 2 पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधरः द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे पहले 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए थे। धुरंधर 2 की रिलीज को आज तीसरा दिन है, लेकिन अब तक दीपिका ने धुरंधर 2 को लेकर इंस्टाग्राम या एक्स (ट्विटर) पर रणवीर सिंह या फिल्म की सक्सेस के बारे में कोई स्टोरी या पोस्ट शेयर नहीं किया है। जबकि, दूसरी तरफ बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सितारे फिल्म की तारीफों के पुल बांध चुके हैं।

दीपिका पादुकोण हुई ट्रोल

सोशल मीडिया पर अब यूजर एक्ट्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। एक ने लिखा- ‘दीपिका को एंटी-नेशनल प्रोटेस्ट में जाने का समय मिल जाता है, लेकिन पति रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2′ की सफलता पर एक भी पोस्ट नहीं? ऐसा क्यों?’ एक अन्य ने कहा, ‘आज दीपिका अपनी सास और ननद के साथ मुंबई में प्राइवेट इवेंट में दिखीं, लेकिन लगता है उन्होंने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी? पति की फिल्म को सपोर्ट क्यों नहीं कर रही?’ एक यूजर ने शिकायत करते हुए लिखा, ‘दीपिका ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर भी कोई पोस्ट नहीं किया था और अब ‘धुरंधर 2′ पर भी चुप्पी साध रखी है, ऐसा क्यों?’ 

Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHYANIदीपिका पादुकोण ने धुरंधर 2 पर क्यों साध रखी है चुप्पी?

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कमाल

‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू को मिलाकर महज दो दिनों में भारत में 226.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तीसरे दिन, यानी शनिवार को ईद की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल की उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि पहले वीकेंड तक फिल्म 300 से 400 करोड़ रुपये तक कमाई कर सकती है। वहीं इसके 2000 करोड़ क्लब में एंट्री लेने की भी संभावनाओं पर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ के लिए रणवीर सिंह ने की कड़ी मेहनत, अंडरवॉटर शूट का BTS वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

कांतारा स्टार से स्क्रीन पर भिड़ेंगे धुरंधर के मेजर इकबाल? छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बन रही फिल्म

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp