digital products downloads

ईद पर एक्ट्रेस के घर छाई उदासी, बीमार ससुर के लिए पोस्ट किया इमोशनल नोट

ईद पर एक्ट्रेस के घर छाई उदासी, बीमार ससुर के लिए पोस्ट किया इमोशनल नोट

स्वरा भास्कर हमेशा अपने बयान और पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वह भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह हर मुद्दे पर अपने विचार शेयर करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस किसी और वजह से चर्चा में बनी हुई है। स्वरा ने ईद के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बीमार ससुर को याद करते हुए उनके बारे में लिखा है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है, क्योंकि जहां एक तरफ पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है तो वहीं एक्ट्रेस और उनका परिवार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

ईद पर बीमार ससुर को याद कर भावुक हुईं स्वरा

स्वरा भास्कर के ससुर और फहाद अहमद के पिता जिरार अहमद की तबीयत लंबे समय से खराब है। ईद के त्योहार पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट अपने ससुर के लिए लिखा, जिसमें एक्ट्रेस ने भावुक कर देने वाली बातें लिखी है। स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘इस बार की ईद कुछ अजीब और अलग सी है, क्योंकि अंकल दुनिया में तो हैं पर हमारे साथ नहीं हैं… परिवार के साथ मैंने जो तीन ईद मनाई हैं, उनमें वह हमेशा सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहने वाले सदस्य थे, वह अपनी बेटियों और मुझे चूड़ियां और कपड़े ठीक से रखने के लिए बढ़ावा देते थे और जब सभी लड़कियां मेहंदी लगाती थीं तो वह उन्हें देखते और उनसे बातचीत करने लगते थे। ईद की सुबह सबसे पहले तैयार हो जाते थे। अपने सफेद कुर्ते-पायजामे और नेहरू टोपी में।’

स्वरा भास्कर के लिए इस बार ईद उदासी भरी रही

एक्ट्रेस ने इस इमोशनल नोट में आगे लिखा, ‘सुबह 8 बजे तक अपने बच्चों के साथ नमाज पढ़ते थे। अपने माता-पिता को ऐसी मेडिकल हालत में देखना एक दुखद अनुभव होता है। वे वहां मौजूद तो होते हैं, लेकिन पूरी तरह से हमारे साथ नहीं होते… इतना ज्यादा दुख होने के बावजूद, कोई खुलकर शोक भी नहीं मना पाता, लेकिन हम जिंदगी जीते रहते हैं और छोटे-छोटे पलों का आनंद लेने की कोशिश करते हैं ताकि हम पूरी तरह से उदासी में न डूब जाएं और खुद को याद दिला सकें कि अभी भी उम्मीद बाकी है। वे अपनी शारीरिक कमजोरी के बावजूद, हमारे साथ ही हैं। ईद मुबारक हो अंकल, आपके बिना इस ईद में वो रौनक नहीं है।’

ये भी पढे़ं-

Eid 2026: ईद पर सलमान खान ने बुलेटप्रूफ बालकनी से फैंस को किया सलाम, पिता सलीम की पहली झलक संग दी ईदी

फिर लौट रही एक्टर-डायरेक्टर की आईकॉनिक जोड़ी, 47 फिल्मों में साथ किया काम, अब नए प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp