digital products downloads

आमिर खान और राज ठाकरे ने साथ में मनाया ईद का जश्न, वीडियो हुआ वायरल

आमिर खान और राज ठाकरे ने साथ में मनाया ईद का जश्न, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने घर पर ईद-उल-फितर 2026 का जश्न मनाया। उन्होंने अपने करीबी परिवार और दोस्तों के साथ-साथ कुछ राजनेताओं को भी बुलाया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी ईद के कास मौके पर आमिर से मिलने पहुंचे। अब आमिर के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट राज ठाकरे को विदा करने के लिए नंगे पैर घर से बाहर आए। इस दौरान, एक्टर ने उनके परिवार से भी मुलाकात की और ईद की बधाई दी।

आमिर खान ने राज ठाकरे को गले लगाया

वीडियो में MNS प्रमुख राज ठाकरे एक्टर आमिर खान को गले लगाते हुए और उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हुए भी नजर आ रहे हैं। राज ठाकरे के अपनी कार में जाने के बाद आमिर खान ने फोटोग्राफरों के लिए पोज दिया। उन्हें सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए नंगे पैर टहलते हुए देखा जा सकता है। राज ठाकरे और उनके परिवार ने ईद के मौके पर आमिर खान के घर का दौरा किया। वे उनकी पत्नी से भी मिले। राज ठाकरे को सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए देखा गया। आमिर खान के फैंस भी इस वायरल वीडियो में उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

आमिर खान 6 महीनों से क्यों सुन रहे स्क्रिप्ट?

काम की बात करें तो आमिर खान हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। आमिर ने अपने जन्मदिन पर दो नई फिल्मों के बारे में भी अपडेट दी है। एक वायरल वीडियो में एक्टर ने कहा, ‘इतने समय से आप लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया और यह मेरे लिए सच में बहुत मायने रखता है। मैं अब आने वाली फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट चुनने पर बहुत मेहनत कर रहा हूं और पिछले 6 महीनों से मैं सिर्फ स्क्रिप्ट ही सुन रहा हूं तो आखिरकार मैंने अपनी अगली कुछ फिल्मों के बारे में फैसला कर लिया है, जिन्हें मैं करने वाला हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘और अब से आमिर खान प्रोडक्शंस की जिम्मेदारी अपर्णा पुरोहित संभालेंगी, क्योंकि मैं अब एक्टिंग पर ध्यान दे रहा हूं तो उम्मीद है कि आप एक एक्टर के तौर पर मेरा और भी ज्यादा काम देखेंगे।’

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा, आमिर खान ने बताया कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी की दो फिल्में इस साल रिलीज होंगी। पहली फिल्म ‘एक दिन’, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। यह 1 मई को रिलीज होगी, जिसके बाद अगस्त में ‘लाहौर 1947’ रिलीज होगी।

ये भी पढे़ं-

ईद पर एक्ट्रेस के घर छाई उदासी, बीमार ससुर के लिए पोस्ट किया इमोशनल नोट, बोलीं- आपके ब‍िना वो रौनक नहीं

YRKKH: अभिरा की खूबसूरती देख अरमान भूला नाराजगी, मेहर की हुई हालत खराब 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp