
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल और प्रख्यात फिल्म निर्माता प्रियदर्शन निर्देशक की 100वीं फिल्म के लिए एक बार फिर साथ आने वाले हैं, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। यह सहयोग एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो सुपरस्टार और निर्देशक को फिर से एक साथ ला रहा है। जिन्होंने पहली बार प्रियदर्शन की पहली फिल्म में साथ काम किया था। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अनोखा और यादगार पल है।
अभी तक बिना नाम वाली इस परियोजना को कॉमेडी के बजाय एक संगीतमय फिल्म बताया जा रहा है। इसका निर्माण आशीरवाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर करेंगे और बिनु जॉर्ज अलेक्जेंडर सह-निर्माता होंगे।
गुप्त रखी गई है फिल्म की कहानी
हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी तक कोई जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन इसे एक ऐतिहासिक सहयोग के रूप में देखा जा रहा है जो फिल्म उद्योग में एक नया रिकॉर्ड बना सकता है, क्योंकि एक ही मुख्य अभिनेता निर्देशक की पहली और 100वीं दोनों फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए इस उपलब्धि का हिस्सा बनने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘कुछ उपलब्धियां सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं होतीं। वे उन सभी की होती हैं जो उस सफर के साक्षी बनने के लिए पास खड़े रहे। मेरे प्रिय प्रियन अपनी 100वीं फिल्म में कदम रख रहे हैं, और मेरे लिए इसका जो अर्थ है उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’
फोटो शेयर कर दी जानकारी
उन्होंने अपने साझा सफर और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए आवश्यक समर्पण पर विचार किया। फोटो के कैप्शन में मोहनलाल ने लिखा, ‘सौ फिल्में सिर्फ एक संख्या नहीं हैं। यह जीवन भर की कहानियां हैं जिन्हें जुनून के साथ सुनाया गया है, सिनेमा के जादू में विश्वास से प्रेरित अनगिनत सुबहें हैं, और अटूट समर्पण का एक सफर है जिसे मैंने करीब से देखने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक फिल्म को आशीरवाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा साकार किया जा रहा है, जिसमें बिनु जॉर्ज अलेक्जेंडर सह-निर्माता हैं। इस सफर का हिस्सा बनकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता है और कृतज्ञता के साथ संजोया जा सकता है। मेरे दोस्त, आपने जो कुछ भी बनाया है, जो कुछ भी आपने दुनिया को दिया है, और वे सभी कहानियां जो अभी सुनाई जानी बाकी हैं, उन सभी के लिए यह सलाम है।’
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन संग पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा? जवान के डायरेक्टर बना रहे फिल्म, जानें क्या है सच्चाई
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते टलेगी दृश्यम 3 की रिलीज डेट? 2 अप्रैल तय की गई थी तारीख
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



