digital products downloads

The 50 Grand Finale: किसके सिर सजेगा विजेता का ताज

The 50 Grand Finale: किसके सिर सजेगा विजेता का ताज

50 दिनों के रोमांचक ड्रामा, गेमप्ले और लगातार चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के बाद, ‘द 50’ का भव्य समापन आज होने वाला है। आज शाम यानी 22 मार्च की रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर द 50 के ग्रांड फिनाले का शुभारंभ हो जाएगा। साथ ही टॉप-5 में पहुंचे कंटेस्टेंट्स में से किसी एक के सिर इस सीजन के विजेता का ताज सजने वाला है। द 50 ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर रविवार 22 मार्च को होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे लाइव देख सकते हैं और इसके बाद इसका प्रसारण कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे होगा। यह शो पिछले महीने 1 फरवरी को 50 प्रतियोगियों के साथ शुरू हुआ था और इसमें कुल 50 एपिसोड हैं, जिनमें से प्रत्येक एपिसोड को रोजाना स्ट्रीम और प्रसारित किया जाता है।

इन खिलाड़ियों के बीच है मुकाबला

द 50 के शीर्ष पांच फाइनलिस्ट रजत दलाल, फैसु उर्फ ​​फैसल शेख, काका उर्फ ​​रविंदर सिंह, शिव ठाकरे और कृष्णा श्रॉफ हैं। सेमीफाइनल में रजत, फैसु, काका और प्रिंस नरूला ने फाइनल में जगह बनाई, लेकिन भावुक क्षण में प्रिंस ने अपनी टिकट शिव को दे दी। इसके बाद, शीर्ष चार फाइनलिस्टों ने कृष्णा को पांचवें और अंतिम फाइनलिस्ट के रूप में चुना। द 50 के प्रतियोगियों ने कई रोमांचक चुनौतियों के माध्यम से धीरे-धीरे पुरस्कार राशि बढ़ाई है, जो अब तक 40,44,000 रुपये तक पहुंच चुकी है। 

50 लाख रुपयों का मिलेगा इनाम

ग्रैंड फिनाले में यह पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन यह विजेता को नहीं बल्कि उनके पंजीकृत समर्थकों में से किसी एक को दी जाएगी, जिन्होंने पूरे शो के दौरान विजेता प्रतियोगी का समर्थन किया था। द 50 के लोकप्रिय प्रतियोगी: द 50 के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में प्रिंस नरूला, रजत दलाल, श्री फैसु, शिव ठाकरे, काका, कृष्णा श्रॉफ, दिव्या अग्रवाल, उर्वशी ढोलकिया, सिवेट तोमर, रिद्धि डोगरा, नेहा चुडासमा, वंशज सिंह, निक्की तंबोली, दिग्विजय राठी, सिद्धार्थ भारद्वाज, मनीषा रानी, ​​आरुषि चावला, अरबाज पटेल, करण पटेल और मैक्सटर्न शामिल हैं। अब आज रविवार की शाम 9 बजे इसका ग्रांड फिनाले शुरू हो जाएगा और साथ ही इसके पहले सीजन का विजेता भी घोषित हो जाएगा। अब देखना होगा कि कौन पहले सीजन का विजेता बन पाता है।

  ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 देखने के लिए तड़प रहे करण जौहर, शूटिंग के चलते नहीं देख पा रहे फिल्म, शेयर किया अपना दुख

प्रियदर्शन संग करियर की 100वीं फिल्म करेंगे मोहनलाल, म्यूजिकल कॉमेडी में समां बांधेंगे साउथ स्टार

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp