digital products downloads

‘धुरंधर 2’ के शोर के बीच रिलीज हुई साउथ फिल्म, 3 ही दिन में वसूल डाला बजट

‘धुरंधर 2’ के शोर के बीच रिलीज हुई साउथ फिल्म, 3 ही दिन में वसूल डाला बजट

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधरः द रिवेंज’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। दर्शक ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से ही 19 मार्च 2026 का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि मेकर्स ने पहले भाग के साथ ही फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज का भी ऐलान कर दिया था। ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और अब ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए तीन दिन ही हुए हैं और इसने 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 102 करोड़ की ओपनिंग के साथ इसने हर किसी को चौंका दिया। सिनेमाघरों में बस ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ ही गूंज रही है। इस बीच एक और फिल्म है, जो दबे पांव आई और तीन ही दिनों में बजट से दो गुना ज्यादा कमाई कर ली है। हम बात कर रहे हैं ‘आदु 3’ की, जो एक मलयालम फिल्म है और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

आदु 3 का बजट और कलेक्शन

आदु 3 एक कॉमेडी फैंटसी फिल्म है, जो रणवीर सिंह स्टारर इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक तरफ जहां कई बड़े फिल्ममेकर्स ने धुरंधर 2 के शोर को देखते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी तो वहीं ‘आदु 3’ उसी दिन रिलीज हुई जिस दिन धुरंधर 2 रिलीज हुई। जी हां, ये कॉमेडी फैंटसी फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तीन ही दिनों में वर्ल्डवाइड 48 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं इंडिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 22.95 करोड़ पहुंच गया है, जबकि इसका बजट 20 करोड़ है।

आदु 3 की कहानी

आदु 3 की कहानी की बात करें तो ये शादी पप्पन (जयसूर्या) और उसकी टीम की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म के पिछले दो भाग (पार्ट 1 और 2) को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब फिल्म का तीसरा भाग भी दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। फिल्म की कहानी वर्तमान समय और 1970 के दशक और भविष्य (2370 एडी) के बीच चलती है। इस बार पप्पन और उसकी टीम स्टार डस्ट नाम के पत्थर की खोज में है, जिसके चलते वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं।

धुरंधर 2, उस्ताद भगत सिंह और आदु 3 का कलेक्शन

19 मार्च को सिनेमाघरों में तीन फिल्में रिलीज हुईं, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ और जयसूर्या की ‘आदु 3’। तीनों ही फिल्मों की कमाई की बात करें तो सबसे आगे रणवीर सिंह की धुरंधर 2 चल रही है, जिसने 3 ही दिनों में भारत में 339.27 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 500 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। वहीं पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह भी शानदार कमाई कर रही है। इसने अभी तक 52.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में 70.80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं जयसूर्या की ‘आदु 3’ भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है। ये मलयालम फिल्म भारत में 22.95 करोड़ और दुनियाभर में 48 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

ये भी पढ़ेंः प्रियदर्शन संग करियर की 100वीं फिल्म करेंगे मोहनलाल, म्यूजिकल कॉमेडी में समां बांधेंगे साउथ स्टार

7.5 IMDB रेटिंग वाली 2026 की सबसे अंडर रेटेड फिल्म, हकीकत से पर्दा उठते ही लव स्टोरी कचोट देती है दिल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp