digital products downloads

TMKOC: ‘पोपटलाल’ से ‘भिड़े’ तक, बेहद पढ़े लिखे हैं ‘तारक मेहता’ के ये कलाकार

TMKOC: ‘पोपटलाल’ से ‘भिड़े’ तक, बेहद पढ़े लिखे हैं ‘तारक मेहता’ के ये कलाकार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और पुराने शोज में से एक है। ये सिटकॉम लगातार 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और इसकी पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई है। इस शो के साथ-साथ इसके कलाकार भी अब दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना चुके हैं, फिर चाहे वो शो छोड़ चुकीं ‘दयाबेन’ (दिशा वकानी) हों, ‘जेठालाल’ या फिर ‘बबीता जी’ सभी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में बीते हफ्ते का टीआरपी चार्ट जारी किया गया, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने चौथी पोजिशन हासिल की है, जिससे साफ जाहिर होता है कि भले ही इस शो को 17 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी अभी भी कायम है। इस शो में कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जो अभिनय के क्षेत्र के महारथी होने के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। तो चलिए ‘जेठालाल’ से लेकर ‘दयाबेन’ तक के किरदार निभाने वाले कलाकारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

दिलीप जोशी (जेठालाल) की पढ़ाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाकर दिलीप जोशी ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बना ली है। यूं तो इससे पहले भी उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया, लेकिन जो पहचान उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने दी है, वो कोई अन्य शो-फिल्म नहीं दे सके। अभिनय की दुनिया का जाना-माना नाम बन चुके दिलीप जोशी पढ़ाई में भी किसी से पीछे नहीं थे। उन्होंने इकोनॉमिक्स से बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की डिग्री हासिल की है।

अमित भट्ट (चंपकलाल) भी हैं बेहद पढ़े-लिखे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के ‘बाबूजी’ चंपकलाल की भूमिका में नजर आने वाले अमित भट्ट भी कम पढ़े-लिखे नहीं हैं। अपनी हाजिर जवाबी से दर्शकों को लोट-पोट कर देने वाले अमित भट्ट कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं। अमित उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जो इस पॉपुलर सिटकॉम से शुरुआत से जुड़े हैं और अभी भी अपनी जगह बनाए हुए हैं।

दिशा वकानी (दयाबेन) की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का सबसे पॉपुलर और चहेता किरदार ‘दयाबेन’ है। शो में ये किरदार दिशा वकानी निभा रही थीं, जिन्होंने करीब 8 साल पहले शो से ब्रेक लिया था, लेकिन अब तक उन्होंने इस शो में वापसी नहीं की है। दर्शक लंबे समय से उनकी राह ताक रहे हैं। दिशा वकानी की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने अहमदाबाद से एक्टिंग में डिग्री हासिल की है और फिर उन्होंने थिएटर ज्वॉइन कर लिया, जिसने उनकी एक्टिंग स्किल्स को मजबूती दी।

मुनमुन दत्ता (बबीता अय्यर) की पढ़ाई

बबीता जी के किरदार में नजर आने वालीं मुनमुन दत्ता इस शो की उन कलाकारों में से हैं, जो पढ़ाई में भी आगे रही हैं। मुनमुन दत्ता ने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री हासिल की है। हालांकि, उनका रुझान शुरुआत से ही एक्टिंग की ओर था, जिसके चलते उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद भी अभिनय की दुनिया का रुख कर लिया। शो में वह अपने मॉडर्न और ग्रेसफुल अंदाज के लिए मशहूर हैं।

मंदार चांदवडकर (आत्माराम भिड़े) की पढ़ाई-लिखाई

मंदार चांदवडकर भी कम पढ़े-लिखे नहीं हैं। आत्माराम भिड़े के किरदार से दर्शकों क मनोरंजन करने वाले मंदार क्वालिफाइड मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने दुबई में नौकरी भी की, लेकिन फिर अभिनय के लिए अपने रुझान के चलते नौकरी छोड़ दी और एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रख दिए। अब वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने किरदार के लिए इतने मशहूर हैं कि ज्यादातर लोग उन्हें उनके असल नाम से नहीं बल्कि उनके कैरेक्टर नेम आत्माराम भिड़े के तौर पर ही जानते हैं।

श्याम पाठक (पोपटलाल)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पत्रकाल पोपटलाल पांडे की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक भी काफी पढ़े-लिखे हैं। श्यामक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से पढ़ाई भी की, लेकिन फिर सब छोड़-छाड़कर एक्टर बन गए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में श्याम एक ऐसे पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है।

ये भी पढ़ेंः शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल, बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp