digital products downloads

साउथ की धांसू एक्शन क्राइम थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर

साउथ की धांसू एक्शन क्राइम थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर

दर्शक साउथ इंडियन क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि इनमें जबरदस्त कहानी, गहरा सस्पेंस और ऐसे ट्विस्ट होते हैं जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। इन फिल्मों में अक्सर असली जैसे किरदार, रोमांचक जांच-पड़ताल और भावनाओं से जुड़े गहरे राज होते हैं, जो दर्शकों को आखिर तक अपनी सीट से बांधे रखते हैं। धांसू एक्शन और बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक भी इसे परफेक्ट बनता है। ‘सुपर डीलक्स’, ‘महाराजा’, ‘लियो’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘सालार’ जैसी शानदार साउथ की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्में तो हर किसी ने देखी है और दर्शकों को पसंद भी आई, लेकिन अगर आप कुछ नए की तलाश में है तो हम आपको एक बेहतरीन फिल्म के बारे में बताने जा रहे है।

जियो हॉटस्टार की धांसू फिल्म

साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ममूटी की एक्शन क्राइम थ्रिलर ‘कन्नूर स्क्वाड’ की कहानी इतनी बेहतरीन है कि आप अंत देखे बिना नहीं रह पाएंगे। रॉबी वर्गीस राज निर्देशित इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी पर आधारित है, जिसकी ओटीटी रिलीज का लोगों को 2 साल तक इंतजार करना पड़ा था। ममूटी स्टारर ‘कन्नूर स्क्वाड’ ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध है, जिसमें  अजीज नेदुमंगद, शबरीश वर्मा, रोनी डेविड राज, किशोर, अर्जुन राधाकृष्णन, ध्रुवन, विजयराघवन, दीपक परम्बोल सहित और भी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

दिमाग हिला देने वाली कहानी

ममूटी की ‘कन्नूर स्क्वाड’ की कहानी एक पुलिस अधिकारी और उसकी टीम की है, जिन्हें एक अपराधी गिरोह को पकड़ने के लिए पूरे देश में एक चुनौतीपूर्ण सफर तय करना पड़ता है। एक्शन, क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का अंत बहुत ही शानदार है। बता दें कि ‘कन्नूर स्क्वाड’ एक केरल पुलिस के एक विशेष जांच दल की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ‘कन्नूर स्क्वाड’ ने केवल 6 दिनों में ही अपनी बजट की कमाई हासिल कर ली है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 2023 की मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी साबित हुई।

मामूट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार मामूट्टी की अब तक 5 नई फिल्मों का ऐलान हो चुका है। वे फिल्म डायरेक्टर नीतीश सहदेव के साथ कोलाबोरेट करने जा रहे हैं, जिसकी रिलीज को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दी गई है। इसके अलावा, डी 55 फिल्म, कन्नौर स्क्वैड 2, मट्टनचैरी माफिया और मामूट्टी-क्यूब एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-

‘गजनी’ के निर्माता मधु मंटेना बने पिता, कपल के घर आया नन्हा मेहमान

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बेबी शॉवर की तस्वीरें की शेयर, दोस्तों संग किया सेलिब्रेट

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp