
हिट टीवी सीरीज ‘भाभीजी घर पर हैं’ के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि इसकी स्पिन-ऑफ फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह एडवेंचर कॉमेडी फिल्म शो के प्यारे किरदारों को एक बड़े पर्दे जैसा अनुभव देगी, जो हास्य, उथल-पुथल और मजेदार स्थितियों से भरा होगा। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है और इसकी पटकथा रघुवीर शेखावत, शशांक बाली और संजय कोहली ने लिखी है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब रवि किशन और शुभांगी अत्रे की इस फिल्म की ओटीट रिलीज का ऐलान किया गया है।
भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन ओटीटी रिलीज
‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ 3 अप्रैल, 2026 से जी5 पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इसी नाम के मशहूर सिटकॉम पर आधारित है। यह फिल्म 6 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
फ्लॉप फिल्म की कहानी
भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन में विभूति, तिवारी, अंगूरी और अनीता भाभी शामिल हैं जो आने वाले आश्चर्यों से बेखबर होकर उत्तराखंड की सड़क यात्रा पर निकलते हैं। वहां, उनकी मुलाकात दो जंगली गैंगस्टर भाई (रवि किशन और मुकेश तिवारी) से होती है, जो भाभियों से प्याक कर बैठे हैं। विभूति और तिवारी के बीच भी नया ड्रामा देखने को मिलता है। फिल्म में विभूति नारायण मिश्रा के रूप में आसिफ शेख, मनमोहन तिवारी के रूप में रोहिताश्व गौड़, अंगूरी मनमोहन तिवारी उर्फ शुभांगी अत्रे, अनिता विभूति नारायण मिश्रा के किरदार में विदिशा श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म में क्रांति शर्मा, रवि किशन, सोमा राठौड़, बृजेंद्र काला और सानंद वर्मा शामिल हैं।
मेकर्स को 10 करोड़ का हुआ नुकसान
‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये के कुल कलेक्शन के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही, जिसका बजट 10 करोड़ रुपये था। हालांकि, दुनिया भर में फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपये कमाए थे।
ये भी पढे़ं-
YRKKH: गणगौर पर पोद्दार हाउस में छाई उदासी, अभिरा-अरमान को देख भड़केगी मायरा
OTT Release This Week: इस हफ्ते आएगा एंटरटेनमेंट का सैलाब, ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



