digital products downloads

मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई धुरंधर 2, बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स का किया सफाया

मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई धुरंधर 2, बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स का किया सफाया

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बन चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए अभी पांच दिन ही हुए हैं और फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड धूल में मिला दिए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पांच ही दिनों में ऐसा आंकड़ा छू लिया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। कई पिछली ब्लॉकस्टर्स को पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है और 5 ही दिनों में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर पार्ट 2 ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के पर्व पर रिलीज हुई और इस रिलीज विंडो का इस फिल्म को भरपूर फायदा मिला। चलिए जानते हैं पांच दिनों में इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की और इससे पहले पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के तहत भी 43 करोड़ रुपये की कमाई की। 19 मार्च को, फिल्म की आधिकारिक रिलीज के दिन, फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और यह 80.72 करोड़ रुपये रही, लेकिन वीकेंड पर इसने तुरंत रफ्तार पकड़ ली और पहले शनिवार को 113 करोड़ रुपये और फिर रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म के पांचवे दिन की कमाई के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। पांचवें दिन भी फिल्म की शानदार कमाई जारी रही और इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, धुरंधर पार्ट 2 ने पहले मंडे को 65 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया है।

धुरंधर 2 की धुरंधर कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने पांचवे दिन यानी पहले मंडे को 20,382 शो में 65.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू कलेक्शन 619.76 करोड़ हो गया है और दुनियाभर में ये फिल्म 210 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 829.76 करोड़ पहुंच गया है।

धुरंधर 2 ने तोड़ा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

पांचवे दिन की कमाई के मामले में धुरंधर 2 ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल और सनी देओल की गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने जहां पांचवे दिन 64.45 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं धुरंधर 2 ने 65 करोड़ कमाए हैं। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 5 ही दिनों में 22 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यही नहीं, धुरंधर 2 पहली ऐसी फिल्म है जिसने लगातार 2 दिन तक 100+ करोड़ का कलेक्शन किया है और एक ही भाषा में लगातार चार दिन तक 75+ करोड़ का कलेक्शन करने वाली भी पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

कहां देखें धुरंधर?

धुरंधर 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बीच कुछ ऐसे भी दर्शक हैं, जिन्होंने अब तक धुरंधर पार्ट 1 नहीं देखी है। तो अगर आप भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखना चाहते हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ नहीं देखी तो पहले 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर देखें, ताकि फिल्म कही कहानी और किरदारों को समझ सकें। ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ेंः सुनील गावस्कर को नहीं मिल रहे ‘धुरंधर 2’ के टिकट, परेशान होकर ‘जमील जमाली’ से मांगी मदद, ‘कहीं से जुगाड़ कर दो’

‘नागिन 7’ में AI का ओवरडोज, बवाल पर आया एकता कपूर का रिएक्शन, बोलीं- ‘हर सीन में ड्रैगन चाहिए’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp