
भारतीय सिनेमा के इतिहास में अक्सर ऐसे मौके आते हैं जब बड़े बजट की मसाला फिल्में किसी छोटी लेकिन प्रभावशाली कहानी के सामने संघर्ष करती नजर आती हैं। ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच एक छोटे बजट की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कुछ ऐसा ही नजारा सिनेमाघरों में देखने को मिला। छोटे बजट वाली फिल्म की छप्परफाड़ कमाई ने बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया और ये रणवीर सिंह की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है, जिसे देख ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान है, वैसा इस फिल्म का तगड़ा प्रभाव फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ही दिखने लगा था। इस फिल्म के पहले 2 पार्ट भी सुपरहिट रहे हैं और अब तीसरे पार्ट को देखने के लिए दर्शक उतावले हो रहे हैं, यही कारण है कि ये मामुली से बजट की फिल्म बजट से चार गुना ज्यादा कमाई पहले वीकेंड पर ही कर चुकी है।
‘धुरंधर’ का दबदबा और ‘टॉक्सिक’ का पीछे हटना
एक तरफ बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने का दावा कर रहे थे तो दूसरी तरफ केरल की एक छोटी सी फिल्म ‘आडू 3’ ने अपनी खामोश धमक से समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर बाजार में इस कदर खौफ था कि यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी साउथ फिल्म ने भी क्लैश से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा ली थी। ट्रेड पंडितों का मानना था कि ‘धुरंधर’ के सामने कोई भी फिल्म टिक नहीं पाएगी, लेकिन कहते हैं न कि सिनेमा में कंटेंट ही किंग होता है। जहां ‘धुरंधर’ भारी-भरकम बजट और स्टार पावर के दम पर टिकी थी, वहीं ‘आडू 3’ ने अपनी मौलिकता और कॉमेडी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया।
‘आडू 3’ का करिश्माई प्रदर्शन
मलयालम फिल्म ‘आडू 3’ एक फैंटेसी कॉमेडी है। इस फिल्म ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। जयसूर्या, विनायकन और विजय बाबू जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर 87 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सबको चौंका दिया। फिल्म की सफलता की रफ्तार थमी नहीं है। सोमवार के लिटमस टेस्ट में भी फिल्म खरी उतरी और महज चार दिनों के भीतर इसका कुल कारोबार 90 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है। वैसे एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से ही साफ हो गया था कि केरल में ‘आडू 3’, ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर देगी। केरल में ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग बाकी राज्यों की तुलना में सबसे कम थी, क्यों ‘आडू 3’ के लिए दर्शकों का क्रेज देखने को मिल रहा था।
एक चौंकाने वाला अंतर
फिल्म ‘आडू 3’ की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसका ROI है। इस फिल्म के आंकड़े इसलिए भी डराने वाले हैं क्योंकि फिल्म की लागत मात्र 20 करोड़ रुपये है और कमाई बजट से 4 गुना ज्यादा रही है। जहां बड़ी फिल्मों को अपनी लागत निकालने के लिए हफ्तों का समय लग रहा है, वहीं ‘आडू 3’ ने अपने पहले वीकेंड में ही खुद को ब्लॉकबस्टर साबित कर दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बेशक अपनी जगह मजबूत बनी हुई है, लेकिन ‘आडू 3’ की सफलता ये साबित कर रही है कि आज का दर्शक सिर्फ भव्य सेट या बड़े स्टार को देखने नहीं जाता।
ये भी पढ़ें: बदल गई सबसे दमदार सस्पेंस थ्रिलर की रिलीज डेट, पहले दो पार्ट ने बदले सिनेमा के मायने, 7 भाषाओं में बन चुके हैं रीमेक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



