
क्या आपको एटली कुमार की 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ की घुंघराले बालों वाली तेज-तर्रार लड़की हेलेना याद है? फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और नयनतारा जैसे स्टार थे, इसके बाद भी शाहरुख की गैंग में नजर आई लड़कियों की खूब चर्चा हुई थी। इन्हीं गैंग मेम्बर्स में से एक हेलेना का किरदार संजीता भट्टाचार्य ने निभाया था, जो अपने किरदार को लेकर 2023 में काफी चर्चा में रहीं। अब संजीता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। संजीता भट्टाचार्य ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर राग सेठी से शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। इन वायरल फोटोज और वीडियो में ‘जवान’ के भी कई कलाकार नजर आ रहे हैं, जो संजीता की खुशी में शामिल हुए।
‘जवान’ एक्ट्रेस संजीता भट्टाचार्य ने की शादी
संजीता भट्टाचार्य शादी के लिए एक खूबसूरत बंगाली लेकिन ग्लैमरस दुल्हन के रूप में नजर आईं। उन्होंने ऑफ-शोल्डर लाल ब्लाउज पहना था, जिसे उन्होंने उसी रंग की बनारसी साड़ी के साथ खूबसूरती से मैच किया। उन्होंने अपने चेहरे पर चंदन के पारंपरिक डिजाइन और मुकुट लगाया, जो बंगाली दुल्हन की पहचान है और अपने लुक को गोल्ड जूलरी के साथ कम्प्लीट किया। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोहों की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें उन्हें उनके दोस्तों और ‘जवान’ के को-स्टार्स ने शेयर किया है। उनके प्री-वेडिंग वीडियो में से एक में संजीता को अपनी ‘जवान’ टीम के साथ ‘जिंदा बंदा’ गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
2025 में हुई थी सगाई
बता दें, संजीता ने 2025 में राग के साथ सगाई की थी। उन्होंने 10 अगस्त को अपने मंगेतर राग को दुनिया से मिलवाया और अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “हम दोनों बिल्कुल एक-दूसरे के लिए बने हैं, इसलिए पल भर में ही सब कुछ बदल गया! मेरा अधूरा हिस्सा, मेरा सपनों का साथी।” इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपारशक्ति खुराना, सान्या मल्होत्रा, मिथिला पालकर सेलेकर इंडस्ट्री के अन्य कई कलाकारों ने उन्हें बधाई भी दी थी।
कौन हैं संजीता भट्टाचार्य के पति राग सेठी?
राग सेठी अहमदाबाद बेस्ड म्यूजिशियन हैं। दोनों की लव-स्टोरी के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई और कुछ समय में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर राग ने पिछले साल संजीता को शादी के लिए प्रपोज किया और संजिता ने खुशी-खुशी हां कर दी। उदयपुर में दोनों की सगाई हुई और अब उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली।
‘जवान’ से हुईं मशहूर
काम की बात करें तो, संजीता भट्टाचार्य शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ से घर-घर में मशहूर हो गईं। आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स की ‘अक्यूज्ड’ में कोंकणा सेनशर्मा और प्रतिभा रांटा के साथ देखा गया था। वह गीत भी लिखती हैं और एक जानी-मानी गायिका हैं।
ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 देख असली ‘जमील जमाली’ नबील गबोल को लगी मिर्ची, चापलूस दिखाए जाने पर हुए नाराज, खुद को बताया ‘दबंग’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



