digital products downloads

113 मिनट की तमिल हिट फिल्म, जिसने बजट से 4 गुना ज्यादा कूट डाले, बनेगा हिंदी रीमेक

113 मिनट की तमिल हिट फिल्म, जिसने बजट से 4 गुना ज्यादा कूट डाले, बनेगा हिंदी रीमेक

पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। ‘कांतारा’ से लेकर ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धाकड़ कमाई की कि कई बड़े रिकॉर्ड्स को नेस्तनाबूद कर दिया। इस साल की शुरुआत में भी एक शानदार साउथ फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचाई की देखते ही देखते बजट से चार गुना ज्यादा का कलेक्शन कर डाला और फिल्म की जोरदार सफलता ने बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं के बीच भी हलचल पैदा कर दी और फिल्म रिलीज होने के कुछ ही दिनों के अंदर इसके हिंदी रीमेक के अधिकार भी बिक गए। हम बात कर रहे हैं 15 जनवरी 2026 को रिलीज हुई तमिल पॉलिटिकल सटायर ‘थैलाइवर थंबी थलिमैयिल’ की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी।

‘थैलाइवर थंबी थलिमैयिल’ का बजट और कलेक्शन

पोंगल के मौके पर रिलीज हुई ‘थैलाइवर थंबी थलिमैयिल’ में जीवा, प्राथना नाथन, थंबी रमैया और सुरजीत गोपीनाथ जैसे कलाकार नजर आए थे। नितिश सहदेव के निर्देशन में बनी ये फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हुई जब सिनेमाघरों में पैन इंडिया स्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ पहले से ही दस्तक दे चुकी थी, लेकिन प्रभास का स्टारडम भी इस फिल्म की कमाई को रोक नहीं पाया। करीब 10 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया था।

क्या है थैलाइवर थंबी थलिमैयिल की कहानी?

‘थैलाइवर थंबी थलिमैयिल’ एक पॉलिटिकल सटायर है, जिसकी कहानी एक पंचायत गांव के नेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस वक्त एक अजीब परिस्थिति में फंस जाता है जब उसके गांव में एक ही दिन शादी और अंतिम संस्कार तय हो जाते हैं। गांव में एक ही दिन शादी और अंतिम संस्कार तय होने की स्थिति में गांववाले भी परेशान हो जाते हैं। धीरे-धीरे हालात टकराव में बदल जाते हैं और परिस्थिति बिगड़ती चली जाती है और मामला पंचायत तक जा पहुंचता है। फिल्म कॉमेडी और सटायर का जबरदस्त मेल है, जो हंसाती भी है और सोचने पर मजबूर भी कर देती है। फिल्म की खासियत ये है कि ये किसी भी मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाती, बल्कि गांव की रोजमर्रा की दिक्कतों और सच्चाइयों से रूबरू कराती है।

बोनी कपूर ने खरीदे राइट्स

बता दें, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस तमिल पॉलिटिकल सटायर के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। बोनी कपूर चेन्नई में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने फिल्म के निर्मातओं के साथ बातचीत की और आखिरकार फिल्म की रीमेक के आधिकारिक राइट्स उनके पास आ गए। बोनी कपूर हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और ‘जुदाई’, ‘नो एंट्री’, ‘वॉन्टेड’, ‘हमारा दिल आपके पास है’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसी फिल्मों के निर्माण कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः टैलेंट का खजाना है दिग्गज अभिनेता सईद जाफरी की बेटी, बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में जमाई धाक, खूबसूरती से नहीं हटेगी नजर

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच फिर गर्माया ‘कांतारा’ विवाद, रणवीर सिंह बिना शर्त मांगेंगे माफी, मिमिक्री ने खड़ा किया बड़ा बवाल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp