
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक बड़े बजट वाली फिल्में आ रही हैं। बड़े स्टार्स वाली इन फिल्मों के हर तरफ चर्चे होते हैं, जिसके चलते कई बार छोटे बजट, लेकिन प्रभावशाली कहानी वाली फिल्मों की चर्चा फीकी पड़ जाती है। लेकिन, समय-समय पर ऐसी कई फिल्में आई हैं जो बड़ी फिल्मों की दहाड़ के बीच रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर चुपके से जबरदस्त कमाई करके चलती बनीं। इन्हीं में से एक है ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’, जो 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई रजनीश जायसवाल की इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने अपनी एक नई फिल्म DNA का ऐलान कर दिया है।
बिग बजट फिल्मों के शोर के बीच नई फिल्म का ऐलान
‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’, धुरंधर 2 से ठीक एक हफ्ते पहले 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को देश भर के लगभग 300 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म के निर्देशक रजनीश जायसवाल ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म को मिले रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर करते हुए कहा- ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ की शानदार जीत ने मुझे और अधिक जिम्मेदारी का अहसास कराया है। इसी ऊर्जा और दर्शकों के भरोसे के साथ, मैं अपनी नई फिल्म ‘DNA’ की तैयारी में जुट गया हूं।”
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे शक्स पर केंद्रित है, जो बेगुनाह होते हुए भी कानूनी पेचीदगियों में फंसकर अपनी पूरी जिंदगी, जमा-पूंजी और मानसिक शांति दांव पर लगा देता है। फिल्म मे उन बारीकियों को शामिल किया गया है जो बताती हैं कि अदालत में केवल सच नहीं जीतता, बल्कि वह जीतता है जिसके पास धैर्य और संसाधन होते हैं। कोर्टरूम ड्रामा होने के नाते इसमें संवादों की भरमार है। फिल्म की कहानी किसी एक केस के इर्द-गिर्द नहीं घूमती, बल्कि हल्के-फुल्के अंदाज में उस पूरी प्रक्रिया पर प्रहार करती है जिसे हम न्याय पाना कहते हैं।
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में राजेश शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं जो खोसला का घोसला, चिल्लर पार्टी, स्पेशल 26, हिंदी मीडियम, द डर्टी पिक्चर, सुपर 30 और डार्लिंग्स जैसी फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। राजेश शर्मा के साथ ही बृजेंद्र काला भी इस फिल्म में हैं, जो ओएमजी, शेरनी, दो पत्ती, चंदू चैंपियन, पागलपंती और जजमेंटल है क्या जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन दो मंझे हुए कलाकारों के अलावा फिल्म में नीलू कोहली, सुशील चंद्रभान, कृष्ण सिंह बिष्ट और अवन्या कुमारी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ेंः पवन सिंह को तगड़ा झटका, बिना इजाजत एक्ट्रेस की कमर पर रखा हाथ, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



