
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बीते दिनों से अपनी फिल्म धुरंधर 2 के किरदार चौधरी असलम को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते रहे हैं। इस किरदार में संजय दत्त ने कमाल की अदाकारी दिखाई है। अब धुरंधर 2 के इस बज के बीच संजय दत्त ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आंध्र प्रदेश को सिनेमैटिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने को लेकर भी बात हुई है। संजय दत्त और मुख्यमंत्री नायडू की मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने आंध्र प्रदेश में फिल्म उद्योग के विकास पर चर्चा की।
फिल्म उद्योग के बुनियादी ढांचे पर हुई चर्चा
संजय दत्त ने राज्य में फिल्म उद्योग से संबंधित बुनियादी ढांचा स्थापित करने में रुचि व्यक्त की। उन्होंने आंध्र प्रदेश को फिल्म शूटिंग का केंद्र बनाने के सरकारी दृष्टिकोण और उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की। वहीं अभिनय के क्षेत्र में संजय दत्त ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम की भूमिका निभाई है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल भी हैं। पहले भाग में अक्षय खन्ना ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
धमाल 4 में नजर आएंगे संजय दत्त
बता दें कि बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अपने करियर के शुरुआत से ही छाए रहे हैं। आज भी उनकी एक्टिंग की धार कम नहीं हुई है। धुरंधर 2 में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने वाले संजय दत्त अब जल्द ही धमाल 4 में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही संजय दत्त के खाते में 19 से ज्यादा प्रोजेक्ट हैं जो आने वाले समय में रिलीज होंगे। हेरा फेरी 3 में भी संजय दत्त अहम किरदार को निभाते स्क्रीन पर दिखने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- 600 करोड़ से चंद कदम दूर है ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन, 6 दिनों में ही बना दिए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, ये रहा हर दिन का आंकड़ा
धुरंधर 2 की सफलता के बाद अब OTT सीरीज में दिखेंगे अर्जुन रामपाल, फोटो शेयर कर किया ऐलान
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



