
बीते दिन यानी मंगलवार को तेजी से बादशाह की शादी की तस्वीरें वायरल होने लगीं, पहले लोगों को नजर का धोखा लगा। कई लोगों ने ये भी कयास लगाए कि शायद ये झलक किसी म्यूजिक वीडियो की हो, लेकिन फिर चीजें साफ होने लगीं और परिवार वालों के पोस्ट ने साफ कर दिया कि ये रियल शादी की तस्वीरें हैं। रैपर ने गुपचुप तरीके से बिना किसी शोरशराबे के शादी कर ली। इस शादी में सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही नजर आए और बेहद सादगी से बादशाह ने अपनी लेडी लव के साथ सात फेरे लिए। अब सवाल आता है कि उनकी शादी किससे हुई, क्या ये कोई आम लड़की है या ग्लैमर वर्ल्ड से इनका नाता है? ये बादशाह के संपर्क में कैसे आईं, क्या ये लव मैरिज है या अरेंज, ये सब हम आपको बताने वाले हैं।
इस फिल्म से ईशा ने किया बॉलीवुड डेब्यू
32 साल की पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने 40 वर्षीय रैपर बादशाह से शादी की है। ये दोनों पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और हाल ही में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। मंगलवार को उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और इंटरनेट पर हर तरफ इन्हीं की चर्चा हो रही थी। जहां ईशा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, वहीं उन्होंने 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। उनकी पहली फिल्म में राघव जुयाल, धर्मेश येलंडे और पुनीत पाठक मुख्य भूमिकाओं में थे। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने भी इस फिल्म में खास अपीयरेंस दिया था।
राघव जुयाल के साथ ईशा रिखी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
ईशा रिखी ने ‘नवाबजादे’ नाम की फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर ‘हाई रेटेड गबरू’ और अथिया शेट्टी ‘तेरे नाल नचना’ जैसे इस फिल्म के खास गानों में नजर आए थे। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म का ट्रेलर
ईशा से पहले भी हुई थी शादी
बता दें, बीते दिन ईशा रिखी की मां ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों को हैरत में डाल दिया। बादशाह ब्राउन कुर्ता सेट और ईशा सुर्ख लाल सूट में नजर आईं। दोनों पूरे रीति-रिवाज के साथ हंसी खुशी फेरे लेते दिखे। बता दें, बादशाह की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है। पहली वाइफ का नाम जैस्मीन है, जिससे साल 2012 में उन्होंने शादी की थी। कुछ सालों में ही दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल रैपर अपनी बेटी संग तस्वीरें और वीडियो कई बार पोस्ट कर चुके हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



