digital products downloads

11 साल पहले रिलीज हुई भारत की पहली वेब सीरीज, यूट्यूब पर काटी बवाल, IMDb पर अव्वल

11 साल पहले रिलीज हुई भारत की पहली वेब सीरीज, यूट्यूब पर काटी बवाल, IMDb पर अव्वल

ओटीटी का चलन बीते 5-6 सालों में तेजी से बढ़ा है, खास कर कोविड के चलते हुए लॉकडाउन में लोगों को ओटीटी का पहली बार चसका लगा। बीते सालों में ओटीटी की पहुंच गांव-गांव तक हो गई। शुरुआत में काफी महंगे सब्स्क्रिप्शन वाले ओटीटी अब बेहद सस्ते हो गए हैं और इंटरनेट की पहुंच ने तो यूट्यूब को लोगों के बीच खासा पॉपुलर कर दिया है। हर प्लेटफॉर्म पर फिल्म और वेब सीरीज की भरमार हो गई है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि पहली वेब सीरीज कब और कहां रिलीज हुई थी। 11 साल पहले जब लोग ओटीटी के बारे में जानते भी नहीं थे, तब पहली वेब सीरीज बनाने की हिम्मत टीवीएफ के बैनर तले अरुणाभ कुमार ने की थी। आते ही ये सीरीज चर्चा में आई और धीरे-धीरे इसका सुरूर इस कदर चढ़ा कि लोग इसके दीवाने हो गए। कई लोगों ने इसे कई बार देखा और इसी सीरीज ने वेब सीरीज के नए दौर को जन्म दिया। ओटीटी से पहले यूट्यूब पर वेब सीरीज रिलीज होना शुरू हो गई थीं। चलिए आपको भारत की पहली हिंदी वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।

क्या है सीरीज का नाम?

ओटीटी लवर्स हर सप्ताह नई वेब सीरीज की खोज में लग जाते हैं। जब भी टॉप सीरीज की चर्चा होती है तो ‘पंचायत’, ‘मिर्जापुर’, ‘फैमिली मैन’ और ‘सेकरेड गेम’ का नाम लोगों की जुबान पर आता है, लेकिन इन सभी सीरीज से बिल्कुल इतर, बिना किसी खून खराबे वाले कॉन्टेंट के पहली वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसमें आम आमदी की आम जिंदगी को सरलता से दिखाया गया था, जो रोजमर्रा की जिंदगी जीता दिखा। इस सीरीज में मेट्रो सिटी का कॉन्सेप्ट था और दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में रह रहे लोग इससे काफी ज्यादा कनेक्ट कर पाए। इस सीरीज का नाम ‘परमानेंट रूममेट्स’ है। ये सीरीज आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं और अब इसके कई सीजन आ चुके हैं।

क्या है कहानी का प्लॉट?

‘परमानेंट रूममेट्स’ भारत की पहली लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है, जो मिकेश और तनु के इर्द-गिर्द घूमती है। तीन साल के लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद मिकेश अचानक अमेरिका से लौट आता है और तनु को शादी के लिए प्रपोज करता है। तनु इस जल्दबाजी के लिए तैयार नहीं है, मिकेश के साथ लिव-इन में रहने का फैसला करती है ताकि वे एक-दूसरे को बेहतर समझ सकें। कहानी में हास्य और इमोशन्स का मेल है, जहां दोनों को करियर, परिवार और शादी के दबाव के बीच अपने रिश्ते को संभालते हुए दिखाया गया है। यह सीरीज आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं और साथ रहने की चुनौतियों को बड़ी खूबसूरती और सादगी से पेश करती है।

इसे कहां देखें और IMDb रेटिंग

द वायरल फीवर यानी टीवीएफ ने इस वेब सीरीज को बनाया था और इस प्रोडक्शन हाउस को वेब सीरीज बनाने में न सिर्फ पाइनियर बल्कि माहिर भी माना जाता है। इनकी कोशिश हमेशा आम लोगों की कहानी को सरलता के साथ पर्दे पर दिखाने की रही है। ये सीरीज किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज हुई थी। टीवीएफ आधिकारिक चैनल पर इसे खूब व्यूज मिले। दर्शकों के प्यार ने इसे सुपरहिट बना दिया और इसके तीन और सीजन आए। इसी सीरीज की सफलता का परिणाम पंचायत, कोटा फैक्ट्री और एस्पिरेंट्स जैसी दमदार सीरीज है, जिसे टीवीएफ ने ही बनाया है। इस सीरीज को IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है। फिलहाल अब इसके सारे एपिसोज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं, जहां इसे देखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: ‘मेरा आखिरी वीडियो’, मोनालिसा के बैड टच वाले आरोप पर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जिहादियों ने किया ब्रेन वॉश

क्यूट सी बेटी के बाप हैं बादशाह, 8 साल चली थी पहली शादी, ईशा रिखी से कम हसीन नहीं पहली पत्नी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp