
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी कायम है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हुए हैं और इतने कम समय में ही ये फिल्म 1000 करोड़ क्लब के पास पहुंच गई है। 102 करोड़ की भारी-भरकम कमाई के साथ ओपनिंग की थी, जिसके बाद वीकेंड पर तो इसकी जबरदस्त कमाई जारी रही ही, साथ ही वर्किंग डेज पर भी लगातार छप्परफाड़ कमाई करती रही, जिसके दम पर ये सात दिनों में ही 1000 करोड़ के कलेक्शन के नजदीक पहुंच गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस ब्लॉकबस्टर का मुकाबला पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ से हुआ, जिसकी रफ्तार धुरंधर 2 की आंधी में धीमी पड़ गई है। तो चलिए, जानते हैं धुरंधर पार्ट 2 का सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।
धुरंधर पार्ट 2 ने सातवें दिन कितनी कमाई की?
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू से ही 43.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसके बाद पहले दिन (19 मार्च) को फिल् मकी कमाई में बड़ी उछाल आई और यह 102.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, इसके बाद दूसरे दिन (शुक्रवार) की कमाई 80.72 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त छलांग मारी और तीसरे दिन (शनिवार) को 113.00 करोड़ रुपये और चौथे दिन (रविवार) 114.85 करोड़ रुपये कमाए। पहले मंडे यानी पांचवे दिन फिल्म ने 65 करोड़, छठवें दिन (मंगलवार) 56.60 करोड़ और अब सातवें दिन 43.76 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
धुरंधर 2 की अब तक की कमाई
धुरंधर 2 की अब तक की कमाई की बात करें तो भारत में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 619.48 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और विदेशों में भी फिल्म खूब धूम मचा रही है। आदित्य धर की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 941 करोड़े के पार पहुंच गया है। यानी अब ये फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े से बस कुछ इंच ही दूरी पर है, जो जल्दी ही खत्म होने वाली है। इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का लाइफटाइम कलेक्शन 917 करोड़ था, जिससे रणवीर की ‘धुरंधर 2’ काफी आगे निकल गई है।
इन फिल्मों के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
रणवीर सिंह की फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’, शाहरुख खान की ‘पठान’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुकी है। बुधवार को धुरंधर 2 ने बहुत ही आसानी से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और विक्की कौशल की ‘छावा’ के (601 करोड़) के कुल कलेक्शन से आगे निकल गई। अब गुरुवार को इसके हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ के (627 करोड़) के कुल कलेक्शन को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



