
ओटीटी पर देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अगर आपको सिर्फ डरावनी कहानी देखना पसंद है तो हम आपको साल 2025 में रिलीज हुई एक ऐसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 2026 में ओटीटी पर दस्तक दी। ऐसे में अगर आपको भी हॉरर जॉनर की फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, जिसे देख रातों की नींद उड़ जाए, हर सीन को देख डर लगे और किसी की आहट से मन परेशान हो जाए। अरिवझगन द्वारा निर्देशित इस तमिल हॉरर-थ्रिलर फिल्म में आधी पिनिसेट्टी और लक्ष्मी मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी, कास्ट और सीन देख आपको मजा आ जाएगा।
1 साल पहले रिलीज हुई थी ये हॉरर-थ्रिलर
इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म का नाम है ‘शब्दम्’ है, जो फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक साल से भी ज्यादा समय के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर उपलब्ध है। ‘शब्दम्’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है और यह 24 मार्च, 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसकी डिजिटल रिलीज के बारे में आधिकारिक जानकारी प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर की थी।
कहानी में है भरपूर सस्पेंस
‘शब्दम्’ एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की कहानी है, जो मुन्नार के एक मेडिकल कॉलेज में हुई रहस्यमयी मौतों की एक कड़ी के पीछे छिपी एक भयानक अलौकिक शक्ति का पता लगाता है। वह डॉ. अवंतिका के साथ मिलकर 40 साल पुराने एक रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है, जिसमें बच्चों पर किए गए दुखद प्रयोग शामिल हैं। जैसे-जैसे वह इन मौतों के बीच के संबंध का पता लगाने की कोशिश करता है, उसे एहसास होता है कि उसकी अब तक की खोज तो बस हिमशैल का एक छोटा सा हिस्सा भर है और इन सबके पीछे एक दुष्ट आत्मा छिपी हुई है। आखिर में वह इन्वेस्टिगेटर किस तरह सच्चाई का पता लगाता है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है।
धांसू कास्ट का कमाल
‘शब्दम्’ में मुख्य भूमिका में आधी पिनिसेट्टी हैं और उनके साथ लक्ष्मी मेनन, सिमरन, लैला, आरती अश्विन, रेडिन किंग्सले, एम.एस. भास्कर, राजीव मेनन, विवेक प्रसन्ना और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ‘तमिल रॉकर्स’ वेब सीरीज से मशहूर हुए अरिवझगन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को 7G फिल्म्स और AAlpha फ्रेम्स के बैनर तले शिवा और एस भानुप्रिया शिवा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इसे IMDb पर 6.1 रेटिंग मिली है।
ये भी पढे़ं-
विक्की कौशल को पसंद आई ‘धुरंधर’, आदित्य धर की जमकर की सराहना, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर भी दिया रिएक्शन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



