
बीते साल 5 दिसंबर को धुरंधर रिलीज हुई थी और हाल ही में 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले पार्ट से लेकर दूसरे पार्ट तक इस फिल्म की जासूसी और जोरदार सस्पेंस की खूब चर्चा रही है। लेकिन करीब 11 साल पहले एक ऐसी भी फिल्म आई थी जो जासूसी और सस्पेंस दमदार था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था। खास बात ये है कि इस फिल्म को IMDB पर 7.6 रेटिंग भी मिली है। इस फिल्म का नाम है डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी और ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।
दिवाकर बैनेर्जी ने डायरेक्ट की थी फिल्म
डायरेक्टर दिवाकर बैनर्जी की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी को बनाया था और इसमें सुशांत सिंह राजपूत, आनंद तिवारी और नीरज काबी ने लीड रोल निभाए थे। इसके साथ ही दिव्या मैनन, स्वास्तिका मुखर्जी, अरिन्दोल बागची जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म की कहानी भारत के मशहूर जासूस डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की कहानी बताता है जो जासूसी की दुनिया का सुपरस्टार है और शरलॉक होम्स से भी पहले से मौजूद है।
सुशांत सिंह ने किया था कमाल
फिल्म में सुशांत सिंह ने लीड रोल निभाया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। हालांकि फिल्म में दमदार एक्टिंग के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर भेज दिया गया। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कमजोर कमाई के बाद भी डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और 7.6 की रेटिंग हासिल की है जो काफी शानदार मानी जाती है। सुशांत ने इस किरदार में ऐसा रंग घोला था कि ये फिल्म उनके करियर की काफी खास कहानी बन गई। अगर आप भी जासूसी और सस्पेंस से भरी कहानियों के दीवाने हैं और धुरंधर पसंद आई है तो ये फिल्म भी आपके लिए है। फिल्म को काफी बेहतरीन बनाया गया है और इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



