digital products downloads

शिल्पा शेट्टी संग अक्षय कुमार की जुगलबंदी देख चौंक गए फैन्स

शिल्पा शेट्टी संग अक्षय कुमार की जुगलबंदी देख चौंक गए फैन्स

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी दोनों ही 90 के दशक में शुरू करते हैं और लगभग एक ही समय पर स्टार बनते हैं। दोनों शुरुआती करियर के दिनों के अच्चे दोस्त हैं और 30 साल बाद भी दोनों की दोस्ती आज भी उतनी की गहरी दिखती है। हाल ही में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक ईवेंट के दौरान पक्के दोस्तों की तरह बात करते दिखे। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर सब कुछ सही रहता तो आज अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी पति-पत्नी भी हो सकते थे। दोनों की शादी लगभग तय हो गई थी लेकिन कुछ अड़चनों की वजह से दोनों शादी नहीं कर पाए। लेकिन आज बॉलीवुड में करीब 30 साल तक काम करने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

क्यों नहीं हो पाई थी शादी?

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने साल 1994 में फिल्म मैं खिलाड़ी में काम किया था। यहीं दोनों की दोस्ती हुई और दोनों को प्यार हो गया। फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की शादी केवल परिवार की कुछ मांगों को लेकर नहीं हो पाई थी। शिल्पा शेट्टी के परिवार ने कुछ ऐसी शर्तें रखी थीं जो अक्षय कुमार के परिवार को पसंद नहीं आईं। जिसके चलते दोनों के बीच असहमति बनी और दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया। 

दोनों के हैं 2-2 बच्चे

अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली जिनके पिता राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार थे। इसके बाद अक्षय और ट्विंकल ने 2002 में बेटे आरव को जन्म दिया था। इसके बाद 2012 में ट्विंकल ने अपनी बेटी नितारा को जन्म दिया था। वहीं शिल्पा शेट्टी भी 2 बच्चों की मां हैं और मुंबई में खुशहाल परिवार के साथ जिंदगी बिताती हैं। शिल्पा ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी। इसके बाद 2012 उनका बेटा वियान राज कुंद्रा का जन्म हुआ था। 2020 में भी शिल्पा शेट्टी के घर बेटी शमीशा आई थी जो अब करीब 5 साल की है। अब शिल्पा और अक्षय भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर ही स्टेज शेयर करते नजर आते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें-कपिल शर्मा ने घर पर कराई कंजक, नन्ही बच्चियों को खिलाया खाना और बांटे तोहफे, शेयर किया वीडियो

हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को क्यों 25 हजार रुपये देते हैं अनुपम खेर? लगातार कई सालों से चल रहा कारवां

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp