
आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ ने अपने ट्रेलर और टाइटल ट्रैक के साथ पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। अब एक और नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को रोमांस की एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। इस फिल्म का लंबे वक्त से प्रमोशन चल रहा है और दर्शकों को इसका काफी बेसब्री से इंतजार भी है। पर्दे पर एक प्यारी सी प्रेम कहानी लेकर आ रही इस फिल्म ने अपने ट्रेलर और गानों से लोगों को बांधे रखा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फिल्म का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज हुआ है, जो हमें जुनैद खान और साई पल्लवी के बीच पनपते रोमांस की जादुई दुनिया में ले जा रहा है।
खूबसूरत वादियों में सेट किया गया है गाना
‘एक दिन’ का यह गाना ‘ख्वाब देखूं’ सुनने में वाकई बहुत सुकून देने वाला है। खूबसूरत बर्फीली वादियों के बीच फिल्माया गया यह गाना साई और जुनैद की धीरे-धीरे आगे बढ़ती लव स्टोरी को दिखाता है। इसमें हम शर्मीले और सीधे-सादे जुनैद को चुलबुली और दिलकश साई के प्यार में पड़ते हुए देखते हैं। दोनों के बीच का यह प्योर रोमांस आज के दौर में कम ही देखने को मिलता है। यह गाना अपने शांत और रोमांटिक अहसास को पूरी तरह बरकरार रखता है।
किसने दी गाने को आवाद
अरिजीत सिंह और तरन्नुम मलिक जैन की जादुई आवाजों में सजे इस गाने को राम संपत ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। अरिजीत की रूहानी आवाज सीधे दिल को छू लेती है और प्यार के असली अहसास को जगाती है, जिससे इस जादुई प्रेम कहानी को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
यहां देखें वीडियो
‘कयामत से कयामत तक’ तक की जोड़ी ला रही फिल्म
‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्म मेकर मंसूर खान एक लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक की वापसी है। इस जोड़ी ने दर्शकों को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ‘एक दिन’ के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में लौट रही है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। उनके फिर से साथ आने ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, जो पर्दे पर उस पुराने जादू को फिर से देखने के लिए बेताब हैं।
फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके निर्माता आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ बनी असली बाहुबली, एक हफ्ते में छापे 1000 करोड़, 7 दिन में 7 बड़े रिकॉर्ड से सबको कर रही चारों खाने चित
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



