digital products downloads

बोमन ईरानी ने ट्रंप से मांगा गैस सिलेंडर, ईरानियों से बातचीत पर कसा तंज, बयान वायरल

बोमन ईरानी ने ट्रंप से मांगा गैस सिलेंडर, ईरानियों से बातचीत पर कसा तंज, बयान वायरल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव का असर UAE और भारत जैसे दूसरे इलाकों पर भी पड़ा है, भले ही इन इलाकों की इसमें कोई सीधी भागीदारी न हो। इन सब के बीच डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों के साथ ‘शांति वार्ता’ करने का दावा कर रहे हैं, जिस पर बोमन ईरानी का मजेदार रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पर मजेदार अंदाज में तंज कसा है। उन्होंने इस वीडियो में स्मृति ईरानी और अरुणा ईरानी का नाम भी लिया है।

बोमन ईरानी ने ट्रंप पर कसा तंज

दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ईरानी लोग मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं।’ वीडियो में वह कहते हैं, ‘तो, जैसा कि आप जानते होंगे, यह बात वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं और तीन लोगों को बुलाया गया है। बातचीत स्मृति जी, अरुणा ईरानी जी और मेरे बोमन ईरानी के साथ हो रही है तो मैं तैयार हूं। मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।’

बोमन ईरानी ने ट्रंप से मांगा गैस सिलेंडर

उन्होंने यह भी कहा, ‘मुझे बस एक ही दिक्कत है मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। मुझे लगता है कि सबसे अच्छा यही होगा कि ट्रंप साहब और उनका डेलिगेशन दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं। हम उन्हें धनसक, कस्टर्ड और दूसरा खाना खिलाएंगे, लेकिन अगर वे अपने साथ एक बड़ा गैस सिलेंडर ले आएं तो मुझे लगता है कि इससे हम सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।’

बोमन ईरानी का बयान वायरल

सेलिब्रिटी भी बोमन के सेंस ऑफ ह्यूमर पर हंसे बिना नहीं रह पाए। समीरा रेड्डी ने कई हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘जबरदस्त।’ सिद्धार्थ ने सैल्यूट वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘आप बहुत बड़े दिल वाले हैं सर।’ फरहान अख्तर और रिकी केज ने कमेंट बॉक्स में हंसता हुआ इमोजी पोस्ट किया और भी कई लोग उनके बयान पर हंस रहे हैं। जर्मनी में जन्मी एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट ने लिखा, ‘बोमन… बहुत बढ़िया यार।’ अल्लू अर्जुन की पत्नी, अल्लू स्नेहा रेड्डी, प्रियमणि और कई अन्य लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया।

बोमन ईरानी की आने वाली फिल्में

बोमन ईरानी ने 2025 में ‘द मेहता बॉयज’ के साथ डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने खुद अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी के साथ काम किया। उन्होंने ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। उन्हें इस साल की शुरुआत में प्रभास की ‘द राजा साब’ में देखा गया था। अब उनके पास रितेश देशमुख के साथ ‘राजा शिवाजी’ और ‘खोसला का घोसला 2’ पाइपलाइन में हैं।

ये भी पढे़ं-

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी को हुआ एक महीना, स्पेशल पोस्ट के कैप्शन ने जीता दिल

7.4 रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म, ट्विस्ट देख चकरा जाएगा सिर, अब OTT पर मचाएगी तहलका

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp