digital products downloads

अखाड़े की मिट्टी में सने राम चरण, दिखाई ‘पेड्डी पहलवान’ की पहली झलक, नए लुक और दमदार बॉडी पर टिकी निगाहें

अखाड़े की मिट्टी में सने राम चरण, दिखाई ‘पेड्डी पहलवान’ की पहली झलक, नए लुक और दमदार बॉडी पर टिकी निगाहें

आज 27 मार्च को सुपरस्टार राम चरण के 40वें जन्मदिन के खास अवसर पर ‘पेड्डी’ के निर्माताओं ने प्रशंसकों को एक शानदार तोहफा दिया है। फिल्म से ‘पेड्डी पहलवान’ की पहली झलक जारी कर दी गई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में राम चरण का एक ऐसा रूप सामने आया है जो पहले कभी नहीं देखा गया। अखाड़े की मिट्टी में सने राम चरण अपनी रिप्ड बॉडी और जबरदस्त फिजीक का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं। इस टीजर में उनके लुक को बेहद रॉ और रस्टिक रखा गया है, जो उनकी मास अपील को और बढ़ा देता है। बैकग्राउंड में बजने वाला ऊर्जावान ‘पेड्डी’ गाना उनके व्यक्तित्व में और गहराई जोड़ता है। मेकर्स ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया है जो ताकत, भावना और अदम्य इच्छाशक्ति से बना है।

रिलीज की नई तारीख

फिल्म की रिलीज को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म मार्च के महीने में राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने साफ किया कि राम चरण के प्रशंसक अब इस एक्शन ड्रामा को 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। बुच्ची बाबू ने सोशल मीडिया पर नई रिलीज डेट साझा करते हुए लिखा, ’30-04-2026. #PEDDI।’ खुद राम चरण ने भी एक नया पोस्टर साझा कर इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म अब अप्रैल के अंत में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिलहाल अब ये वीडियो देखने के बाद फैंस राम चरण के लुक और बॉडी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘उन्होंने अपने शरीर पर काफी मेहनत की है।’ एक और फैन ने लिखा, ‘मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि ये राम चरण है।’

फिल्म की स्टार कास्ट और तकनीकी पक्ष

‘पेड्डी’ एक बड़े बजट की फिल्म है जिसे भव्य पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेता शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। विशेष रूप से कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार का किरदार केवल एक कैमियो नहीं है, बल्कि कहानी का एक अभिन्न हिस्सा बताया जा रहा है। बुच्ची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के संगीत की कमान ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने संभाली है, जिससे प्रशंसकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारु द्वारा मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  Varanasi release date: ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार महेशा बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 1300 करोड़ी फिल्म, तय हुई तारीख, चुना गया खास मौका            

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp