digital products downloads

‘मुश्किल रहे कुछ हफ्ते’, शादी के बाद विवादों पर बोले बादशाह

‘मुश्किल रहे कुछ हफ्ते’, शादी के बाद विवादों पर बोले बादशाह

बादशाह बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में शादी करने को लेकर भी खबरों में रहे और इससे पहले उनके एक हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर भी विवाद चरम पर रहा। इस गाने को लेकर बादशाह को खूब मलालत झेलनी पड़ी और इसके लिरिक्स से लेकर वीडियो तक की खूब आलोचना हुई थी। अब बादशाह ने इस गाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर इस विवाद को लेकर अपनी बात रखी है। 

बादशाह ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

टटीरी गाने की वजह से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने बादशाह ने लिखा, ‘सच कहूं तो, पिछले कुछ हफ्तों ने मुझे उन तरीकों से परखा है जिनके लिए मैं पूरी तरह तैयार नहीं था। इस जीवन का एक पहलू ऐसा है जो बाहर से एकदम सही दिखता है और फिर वो हकीकत है जो कैमरे बंद होने पर असल में आपके साथ होती है। मैं बहुत कुछ सोच-विचार कर रहा हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन लंदन ने मुझे वो याद दिलाया जिसकी मुझे जरूरत थी। जब मैं O2 के स्टेज पर पहुंचा तो संगीत से पहले ही वहां की ऊर्जा ने मुझे झकझोर दिया। चेहरे, आवाजें, उस स्टेडियम की गर्माहट। आप अलग-अलग शहरों, अलग-अलग देशों, अलग-अलग जिंदगियों से आए थे और आप इस संगीत के लिए, मेरे लिए, ऐसे आए जैसे यह आपके लिए कुछ मायने रखता हो। उस रात मुझे याद आया कि मैं कौन हूं और यह सब किस लिए है। मुझे लगता है कि मैं अगले चरण के लिए तैयार हूं। नया संगीत जल्द ही आने वाला है और मैं उसमें अपना सब कुछ झोंक रहा हूं। मुझे सहारा देने के लिए धन्यवाद, तब भी जब मैं यह नहीं बता पा रहा था कि मुझे इसकी ज़रूरत क्यों थी।’ उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने अतीत को पीछे छोड़ दिया है और नई शुरुआत की ओर अग्रसर हैं। 

Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@BADBOYSHAHबादशाह

बादशाह के गाने टटीरी को लेकर विवाद क्या है?

23 मार्च को हरियाणा पुलिस ने बताया कि उन्होंने बादशाह के गाने ‘टटीरी’ से जुड़े 857 लिंक हटा दिए हैं। इसके लिए उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से समन्वय किया। यह कार्रवाई 6 मार्च को पंचकुला में दर्ज एफआईआर के बाद की गई है, जिसमें गाने के बोल और वीडियो में इस्तेमाल किए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई गई थी। वहीं बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर गाने के लिए माफी मांगी और आश्वासन दिया कि आधिकारिक यूट्यूब वीडियो हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 की सफलता के बीच परिवार संग डिनर पर निकले संजय दत्त, पैपराजी के कैमरे देखते ही लगाई फटकार

14 दिनों में घट गया 4 किलो वजन, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड का सूखकर हड्डी हो गया शरीर, 1 गलती पड़ी भारी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp