digital products downloads

40 साल पुराना दूरदर्शन का 15 एपिसोड वाला सीरियल, ट्रेन में शूट में हुई पूरी कहानी

40 साल पुराना दूरदर्शन का 15 एपिसोड वाला सीरियल, ट्रेन में शूट में हुई पूरी कहानी

दूरदर्शन ने भारत के इतिहास में बेस्ट टीवी शोज दिए हैं, जिनकी रेटिंग कमाल की रही है। ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के दौर में और भी कई टीवी शोज ऐसे रिलीज हुए जिनकी कहानी लोगों को काफी पसंद आई। इतना ही नहीं हर कहानी में एक समाजिक संदेश भी देखने को मिला। हल्के-फुल्के शो से वो दौर भरा हुआ था और सिर्फ यही मनोरंजन का जरिया हुआ करते थे। आज हम एक ऐसे ही शो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे IMDb पर 7.3 की शानदार रेटिंग मिली है। इस शो में बॉलीवुड के वो एक्टर नजर आए, जिन्हें आज दिग्गज कहा जाता है। इस सीरियल की सबसे खास बात थी कि ये ट्रेन में ही शूट हुआ था और इसकी वजह थी इसकी ट्रेवल आधारित कहानी।

क्या है शो का नाम?

हम जिस शो की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘यात्रा’ है। ये सीरियल 1986 में टीवी के पर्दे पर रिलीज हुआ, जिसमें कुल 15 एपिसोड ही थे। शो की कहानी काफी छोटी और दिलचस्प थी और इसे काफी पसंद किया गया था। इस शो को बनाने वाले शख्स भी दिग्गज फिल्म मेकर श्याम बेनेगल थे। श्याम ने खुद इसी मिनी टीवी सीरीज को निर्देशित किया था। इस शो को हिमसागर एक्सप्रेस और त्रिपुरा एक्सप्रेस में शूट किया गया था। ये उस दौर में सबसे लंबी यात्रा तय करने वाली ट्रेन थीं। हिमसागर कन्याकुमारी से लेकर कटरा तक चलने वाली ट्रेन है।

टीवी शो की कास्ट

अब आते हैं इस टीवी सीरियल के एक्टर्स पर जो एक से बढ़कर एक थे। इस शो में ओम पुरी, नीना गुप्ता , रघुबीर यादव, ईला अरुण, राजेंद्र गुप्ता, मोहन गोखले और हिमानी शिवपुरी जैसे प्रभावी एक्टर्स की टोली शामिल थी। इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है और आज इन्हें लोग एक्टिंग के मास्टर के रूप में देखते हैं। ये नाम किसी पहचान के आज मोहताज नहीं रह गए हैं।

कहां देखें ये टीवी सीरियल

निर्देशक श्याम बेनेगल आर्ट सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। ‘यात्रा’ टीवी सीरीज में भी इसकी झलक पूरी तरह से दिखी। आज भले इस टीवी शो के बारे में लोग न जानते हों लेकिन उस दौर में इसे खूब देखा गया। इस शो को आज यूट्यूब और वेव ओटीटी पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हॉरर नहीं, फिर भी देखकर डर जाएंगे आप, IMDb पर मिली बंपर रेटिंग, डार्क क्राइम कॉमेडी में चप्पे-चप्पे पर भरा है सस्पेंस

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp