digital products downloads

Varanasi release date: ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 1300 करोड़ी फिल्म, तय हुई तारीख, चुना गया खास मौका

Varanasi release date: ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 1300 करोड़ी फिल्म, तय हुई तारीख, चुना गया खास मौका

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस सालों बाद भारतीय फिल्मों में एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ से कदम रखने जा रही है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में होंगे और प्रियांका जोड़ी इनके साथ ही जमती नजर आएगी। हैदराबाद में हुए फिल्म के ग्रैंड टाइटल रिवील इवेंट के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे है। कई कयासों के बाद अब फैंस को असल रिलीज डेट का पता चल जाएगा, आखिर मेकर्स ने फिल्म रिलीज के लिए एक खास दिन को चुन ही लिया। फिल्म की एक छोटी सी झलक के साथ रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। 

कब रिलीज होगी फिल्म

एसएस राजामौली ने फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का ऐलान करने के लिए खास दिन को चुना। राम नवमी के दिन उन्होंने बताया कि ये ग्रैंड फिल्म अगले साल यानी 2027 में राम नवमी के अवसर पर ही रिलीज होगी। सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो झलक के साथ राम नौमी की बधाई दी गई और साफ किया गया कि फिल्म की रिलीज कब है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘आप उन्हें थिएटर में अलगी श्रीराम नवमी पर देख पाएंगे।’

यहां देखें वीडियो

वीडियो में दिखी हनुमान की झलक

सामने आए वीडियो में भगवान हनुमान की धुंधली झलक देखने को मिल रही है। वो लक्ष्मण को बचाने के लिए संजीवनी बूटी लिए द्रोंड़ागिरी पर्वत को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में ‘हैप्पी राम नवमी।’ रिलीज की लेटेस्ट अपडेट से पहले चर्चाएं शुरू हुई थीं कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। निर्देशक और क्रू की ओर से यही बताया गया कि फिल्म तीन घंटे से ज्यादा लंबी होगी और इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

कुछ दिनों पहले हैदराबाद से सेट की झलकियां सामने आई थीं, जिसमें वाराणसी के घाट रामोजी फिल्म सिटी में बनाए जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल फिल्म में होना है। बता दें, ये प्रियंका चोपड़ा का तेलुगु डेब्यू होगा और फिल्म को श्री दुर्गा आर्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये इपिक फैंटेसी साइंस फिक्शन एक्शन एडवेंचर फिल्म होने वाली है।

ये भी पढ़ें: 1200 करोड़ी फिल्म में दिखेगा रणबीर कपूर का अनदेखा अवतार, 6 दिन बाद गूंजेगा राम का नाम, होगा ग्रैंड रिवील

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp