
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म नए रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी तैयारी है और नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर राजामौली की प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड दिया है। ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ये बॉलीवुड की दूसरी फिल्म है, जिसने 700 करोड़ का बॉक्स ऑफिस लैंडमार्क पार किया है।
बाहुबली 2 के प्रोड्यूसर ने धुरंधर 2 के रिकॉर्ड तोड़ कमाई पर जताई खुशी
वेंकी बॉक्स ऑफिस ने हाल ही में अपडेट दी थी कि ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और दावा किया कि ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, ‘बाहुबली’ फिल्मों के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने X पर लिखा, ‘कल मैंने #Dhurandhar2TheRevenge देखी और यह कहने की जरूरत नहीं कि मुझे यह बहुत पसंद आई और मैंने फिल्म का पूरा आनंद लिया! यह देखकर बहुत खुशी हुई कि यह फिल्म भारत और दुनिया भर में सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है और बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है! पूरी टीम को बधाई!’
नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने कितनी कमाई की?
नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम है, जिसने $20 मिलियन से ज्यादा की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार धुरंधर 2 ने अब तक नॉर्थ अमेरिका में $19.33 मिलियन की कमाई की है। धुरंधर ने इस एरिया में $19.7 मिलियन की कमाई की थी, जबकि बाहुबली 2 ने $20.19 मिलियन से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि, सीक्वल में दर्शकों की संख्या को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
धुरंधर 2 ने 10 दिन में कितना कमाया
10वें दिन ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 18,820 शो में 62.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 778.77 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने कुल 296.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,226.44 करोड़ हो गया है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



