digital products downloads

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच ‘आरी आरी’ पर झूमे रणवीर सिंह और संजय दत्त

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच ‘आरी आरी’ पर झूमे रणवीर सिंह और संजय दत्त

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ पता चल रही है और यह फिल्म सोशल मीडिया की टाइमलाइन पर छाई हुई है। फिल्म के क्रेज के बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त ने अपनी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद पहली बार एक साथ किसी इवेंट में नजर आए। मुंबई में हुए, एक हाई-प्रोफाइल जन्मदिन पार्टी में इन दोनों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जब वे साथ में झूमते हुए नजर आए। यह जोड़ी सिर्फ पार्टी में शामिल ही नहीं हुई, बल्कि उन्होंने पूरी महफिल लूट ली। उन्होंने इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के एक हिट गाने पर अचानक डांस करना शुरू कर दिया।

रणवीर और संजय का डांस वायरल

इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में संजय ने दिवंगत पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जबकि रणवीर ने एक भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (उर्फ जसकीरत सिंह रंगी) की भूमिका निभाई है। हाल ही में संजय दत्त और रणवीर सिंह को मुंबई में बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज की शानदार बर्थडे पार्टी में देखा गया। अब इस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में रणवीर को फिल्म का टाइटल ट्रैक गाने के लिए स्टेज पर जाते हुए देखा जा सकता है, जबकि संजय उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।

हमजा अली मजारी और असलम की मस्ती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में संजय और रणवीर को पार्टी के माहौल का मजा लेते हुए देखा गया। जहां संजय ने कुर्ता पहना था, वहीं रणवीर ने एक कूल, कैजुअल लुक के साथ अपना अलग अंदाज दिखाया। उन्हें डेनिम के साथ लेदर जैकेट पहने देखा गया। माहौल तब और भी मजेदार हो गया जब रणवीर ने माइक हाथ में लिया और DJ पर बज रहे गाने ‘आरी आरी’ के रैप पर लिप-सिंक किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर उनके ‘धुरंधर 2’ के को-स्टार भी मौजूद थे। इस बीच, संजय भी इस पल का मजा लेते दिखाई दिए। सोसल मीडिया पर हमजा अली मजारी और असलम का ये वीडियो छाया हुआ है। वे ‘आरी आरी’ गाने पर थिरक रहे थे।

रणवीर और संजय की बॉन्ड ने जीता दिल

यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। फैंस को दोनों की जबरदस्त एनर्जी बहुत पसंद आ रही है और कुछ लोग तो उनकी आपसी दोस्ती और तालमेल को लेकर बहुत खुश लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हमजा अली मजारी और असलम ने कमाल कर दिया।’ दूसरे ने लिखा, ‘रणवीर और संजय जबरदस्त डांस… बहुत ही शनदार है।’ वहीं तीसरे ने दोनों की तारीफ करते हुए, लिखा कि ‘आप दोनों जैसा कोई नहीं है, मजा आ गया।’

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’ के प्रोड्यूसर ने दिया कलेक्शन अपडेट, टीम को दी बधाई

10 एपिसोड की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर, ओटीटी पर मचा रही तहलका, सस्पेंस हिला देगा दिमाग, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp