digital products downloads

बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल ने रचाई शादी, शेयर की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें

बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल ने रचाई शादी, शेयर की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें

फिटनेस इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 18 के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल ने एक निजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड शादी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ड्रीमी वेडिंग की पहली तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने रिलेशनशिप में होने की बात कन्फर्म की थी। उन्होंने बताया था कि जिस महिला के साथ वह हैं, वह अभी उनकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में वह उन्हें अपनी पत्नी कह पाएंगे।

रजत दलाल ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं

रविवार, 29 मार्च को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने में लिखा, ‘जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।’ तस्वीरों में रजत खुशी से झूमते हुए, अपनी पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वह एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। कपल ने अपनी शादी का जश्न एक खूबसूरत जगह पर रंगीन स्मोक क्रैकर्स के साथ मनाया। हालांकि, उनकी पत्नी की पहचान अभी भी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस उनकी शानदार शादी की झलकियां देखकर बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

रजत दलाल बने दूल्हे

रजत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमे वो नदी किनारे अपनी दुल्हन का हाथ थामे और शाही लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में वह रजत और उनकी वाइफ बिल्कुल राजा-रानी जैसे लग रहे हैं और उनका प्यार उनके वेडिंग लुक में चार चांद लगा रही है। इस खास दिन पर इन्फ्लुएंसर ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी है। वहीं, रजत की दुल्हन ने लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहना, जिस पर सुनहरी कढ़ाई की गई है।

बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़ा था नाम

इस महीने की शुरुआत में ‘फिल्म विंडो’ के साथ एक हालिया इंटरव्यू में, जब रजत से पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है तो उन्होंने बताया कि वह किसी के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं> हालांकि, उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही उनकी पत्नी बन जाएगी, जो शादी की ओर इशारा था। रजत ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है और अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी ज्यादा बात नहीं की है। इससे पहले उनका नाम ‘बिग बॉस’ की उनकी को-कंटेस्टेंट चाहत पांडे के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने डेटिंग की अफवाहों को गलत बताया। बता दें कि रजत दलाल हाल ही में टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आए थे।

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच ‘आरी आरी’ पर झूमे रणवीर सिंह और संजय दत्त, हमजा अली मजारी और असलम की मस्ती वायरल

‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताना पड़ा भारी, विवादों में फंसी अनीत पड्डा की बहन, रीत पड्डा ने डिलीट किया इंस्टाग्राम

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp