
अर्जुन रामपाल ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में एक नोट लिखा। इंस्टाग्राम पर अर्जुन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की तस्वीरें शेयर कीं और उन्होंने अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सेट से भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। सोशल मीडया पर यह पोस्ट एक खास वजह से चर्चा मं बना हुआ है, जिसमें हमजा और मेजर इकबाल साथ में नजर आ रहे हैं। फैंस अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह की बॉन्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
धुरंधर 2 की सफलता से गदगद हुए अर्जुन रामपाल
एक तस्वीर में अर्जुन का किरदार मेजर इकबाल, रणवीर सिंह के किरदार हमजा के साथ हाथ मिलाते हुए और हंसते हुए नजर आ रहा है। एक दूसरी तस्वीर में दोनों आपस में बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। अर्जुन ने ‘धुरंधर 2’ के सेट से कई और तस्वीरें भी पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, ‘बचपन में काउबॉय का खेल खेलने से लेकर, अपनी पहली फिल्म #moksha मिलने तक और अब #Dhurandhar तक मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि इस सफर में मेरे साथ वे सभी लोग रहे जो इसका हिस्सा थे।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरी प्यारी फैन फैमिली, इस सफर में मेरे साथ बने रहने के लिए आपका शुक्रिया। इस जबरदस्त #Dhurandhar फैमिली @adityadharfilms @vik_now @ojas_gautam का भी शुक्रिया, जो मेरे लिए मजबूत सहारा बने।’
अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को बताया बब्बर शेर
इस पोस्ट में रणवीर के बारे में भी लिखा और उन्हें नया टैग दिया। उन्होंने लिखा, ‘और हां, मेरा बब्बर शेर @ranveersingh, #lokeshdhar, jyotideshpande, shweta, @castingchhabra, @actormaddy, @therakeshbedi, @duttsanjay, @preetisheel, smriti… यह लिस्ट तो अभी और लंबी होती जाएगी, मैं तो खुशी से फूला नहीं समा रहा हूं। सब्र, लगन और जुनून इन तीनों का साथ मत छोड़ना, फिर देखना तुम्हारे सारे सपने सच हो जाएंगे। @dhurandhartherevenge और हां, अपने जादुई संगीत से सबको दीवाना बनाने वाले @shashwatology… आपका संगीत तो कमाल का है। एक्शन टीम के शानदार @dokkaebi530 और @msjoeykim… आप सबका हर चीज के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’
अर्जुन का शानदार करियर
अर्जुन ने कई फिल्मों में काम किया है, जैसे कि ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’, ‘मोक्ष’, ‘दीवानापन’, ‘आंखें’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘दिल का रिश्ता’, ‘तहजीब’ और ‘असंभव’। फैंस ने उन्हें ‘डॉन’, ‘ओम शांति ओम’, ‘रॉक ऑन’, ‘हाउसफुल’, ‘राजनीति’, ‘रा.वन’, ‘सत्याग्रह’, ‘भगवंत केसरी’ (2023) और ‘धुरंधर’ में भी देखा है। उन्हें आखिरी बार आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में देखा गया था। यह स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



