
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाईजान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे। सलमान खान ने डायरेक्टर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए, नए प्रोजेक्ट की शूटिंग अपडेट दी है।
सलमान खान ने वामशी संग नई फिल्म का किया ऐलान
सलमान खान ने अभी भी तक यह नहीं बताया कि इस फिल्म का नाम क्या होगा, लेकिन रिलीज को लेकर जरूरी अपडेट दी है। इस फिल्म को दुनिया भर के कई सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान किया जा रहा है और इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है। इस कोलैबोरेशन की पुष्टि करते हुए सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दिल, दिमाग, जिगर से… इस अप्रैल से @directorvamshi के साथ।’ अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है।
सलमान खान का तेलुगू डेब्यू
सलमान ने 2022 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गॉडफादर’ में एक स्पेशल अपीयरेंस के साथ अपना तेलुगू डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने चिरंजीवी और नयनतारा के साथ काम किया था। उन्होंने इस फिल्म में एक अहम कैमियो रोल निभाया था, जो बॉलीवुड और टॉलीवुड का कोलैबोरेशन था।
कई सुपरस्टार्स संग काम कर चुके डायरेक्टर वामशी
डायरेक्टर वामशी की सलमान के साथ यह फिल्म, प्रभास, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू, राम चरण, अल्लू अर्जुन और विजय के साथ उनके शानदार कोलैबोरेशन के बाद आ रही है। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘महर्षि’ का निर्देशन किया है।
मातृभूमि की कास्ट
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है।
ये भी पढे़ं-
साउथ एक्ट्रेस जननी ने बॉयफ्रेंड श्याम से रचाई शादी, कौन हैं पति साई रोशन श्याम?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



