
यूपीएससी को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसे पास करने के लिए सालों के संघर्ष और कई रातों की नींद कुर्बान करनी पड़ती है, लेकिन राजस्थान की एक लड़की ने ये धारणा बदल दी। ये कोई आम लड़की नहीं बल्कि ग्लैमरस हसीना रही हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले ग्लैमर की दुनिया को चुना और ब्यूटी क्वीन बनीं, मॉडलिंग में सफलता हासिल करने के बाद भी उन्हें कुछ अलग करने का जुनून था जो उन्हें यूपीएससी के करीब ले आया। हम जिस मॉडल के बारे में बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि IFS अधिकारी ऐश्वर्या श्योराण हैं।
शिक्षा और मिस इंडिया तक का सफर
ऐश्वर्या श्योराण ने ग्लैमर और फैशन की दुनिया से निकलकर अपने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर ली। मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकीं ऐश्वर्या ने बिना किसी कोचिंग के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया। देश सेवा के जुनून के लिए उन्होंने फैशन इंडस्ट्री के अपने सफल करियर को अलविदा कह दिया। ऐश्वर्या श्योराण ब्यूटी विद ब्रेन्स का एक सटीक उदाहरण हैं। 1997 में राजस्थान के चुरू में जन्मी ऐश्वर्या बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थीं। उन्होंने दिल्ली के संस्कृति स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक किया।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा गया बेटी का नाम
कॉलेज के दिनों में ही उनकी रुचि मॉडलिंग में जगी, जिसके बाद उन्होंने 2014 में मिस क्लीन एंड क्लियर का खिताब जीता और 2016 में वे मिस इंडिया की फाइनलिस्ट बनीं। उनकी मां उन्हें एक मॉडल के रूप में देखना चाहती थीं, इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखा था।
मॉडलिंग से सिविल सेवा की ओर कदम
मॉडलिंग में मिली सफलता और उपलब्धियों के बावजूद ऐश्वर्या के मन में कुछ और करने की चाह थी। उन्होंने आईआईएम इंदौर जैसे देश के शीर्ष बिजनेस स्कूल में भी जगह बना ली थी, लेकिन उन्होंने अपने पिता कर्नल अजय कुमार से प्रेरित होकर देश की सेवा करने का फैसला किया। उनके पिता 9वीं तेलंगाना एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर हैं। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी और एक साल के कड़े समर्पण के साथ बिना किसी बाहरी मदद या कोचिंग के इस परीक्षा की तैयारी की।
पहले प्रयास में ऐतिहासिक सफलता
अपनी कड़ी मेहनत और निरंतरता के बल पर ऐश्वर्या ने यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 93 हासिल की। उन्होंने अपनी प्राथमिकता के अनुसार भारतीय विदेश सेवा को चुना और वर्तमान में वे विदेश मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। ऐश्वर्या फैशन की दुनिया से लेकर कूटनीति के गलियारों तक परचम लहरा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: टूटे दांद वाली चुलबुली गंगूबाई याद है? 22 किलो वजन घटाकर हो गई एकदम स्लिम और हसीन, लेकिन नहीं बदला अंदाज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



