
भारतीय सिनेमा की मचअवेटेड फिल्मों में से एक ‘कथानर’का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म ‘होम’ के निर्देशक रोजिन थॉमस इस भव्य प्रोजेक्ट के साथ पांच साल बाद वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म न केवल भारतीय बल्कि वैश्विक स्तर पर एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करती है, जिसे बेहद बारीकी और शोध के साथ तैयार किया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने लायक है और एक शानदार कहानी की झलक पेश कर रहा है। फिल्म में शानदार कास्ट है और ये 9वीं सेंचुरी में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।
एक भव्य स्टारकास्ट और वैश्विक रिलीज
इस फिल्म में मुख्य भूमिका लोकप्रिय अभिनेता जयसूर्या निभा रहे हैं, जो ‘कथानर’ के टाइटल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में जयसूर्या, अनुष्का शेट्टी और प्रभुदेवा जैसे दिग्गज कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सहायक कलाकारों में विनीत, नितीश भारद्वाज, हरीश उथमन और कुलप्रीत यादव जैसे नाम शामिल हैं। ‘कथानर’ को एक ग्लोबल फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसे हिंदी, बंगाली, मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी के साथ-साथ आठ अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
नौवीं शताब्दी की रहस्यमयी दुनिया
फिल्म का टीजर एक ऐसी दृश्य यात्रा पर ले जाता है जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। नौवीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पीरियड फैंटेसी शैली में एक नया प्रयोग है। निर्देशक रोजिन थॉमस ने पारंपरिक कहानियों से हटकर इस फिल्म के लिए गहन शोध किया है, जो इसके वातावरण और वर्ल्ड-बिल्डिंग में स्पष्ट रूप से झलकता है। टीज़र में दिखाई गई सिनेमैटोग्राफी और विजुअल ट्रीटमेंट इसे समकालीन फिल्मों से मीलों आगे ले जाता है।
पांच साल की कड़ी मेहनत का परिणाम
श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा निर्मित यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शंस में से एक मानी जा रही है। निर्देशक ने साझा किया कि लगभग 500 तकनीशियनों ने पांच साल तक लगातार इस प्रोजेक्ट पर काम किया है। विशेष रूप से अभिनेता जयसूर्या ने इस फिल्म के लिए अपने करियर के चार साल समर्पित किए हैं। यह फिल्म निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और निर्माताओं के अटूट विश्वास का परिणाम है कि आज ‘कथानर’ इस स्तर की गुणवत्ता हासिल कर पाई है।
हॉलीवुड स्तर के विजुअल्स और वीएफएक्स
‘कथानर’ का टीजर अपने हॉलीवुड-स्तरीय विजुअल्स और अत्याधुनिक वीएफएक्स के कारण चर्चा में है। राहुल सुब्रमण्यन द्वारा तैयार किया गया दमदार बैकग्राउंड स्कोर टीज़र की तीव्रता को और बढ़ा देता है। फिल्म के हर डिपार्टमेंट चाहे वह कॉस्ट्यूम हो, मेकअप हो या आर्ट डायरेक्शन पर एक अलग दृष्टिकोण के साथ काम किया गया है। पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में पहुंची यह फिल्म भारतीय सिनेमा की भव्यता और कहानी कहने के तरीके को वैश्विक मंच पर पुनर्परिभाषित करने की ताकत रखती है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



