digital products downloads

भरी महफिल में सुनील पाल की किरकिरी, हाथ में फूलों का गुलदस्ता देकर बोलने से किया मना

भरी महफिल में सुनील पाल की किरकिरी, हाथ में फूलों का गुलदस्ता देकर बोलने से किया मना

हास्य कलाकार सुनील पाल कभी स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया का एक बड़ा नाम हुआ करते थे, हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बेहद असहज स्थिति का शिकार हो गए। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें मंच पर सम्मानित करने के लिए बुलाया गया, लेकिन जब उन्होंने दर्शकों को संबोधित करने की कोशिश की तो आयोजकों ने उन्हें माइक देने से साफ इनकार कर दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है।

मंच पर सुनील पाल का अपमान

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुनील पाल को मंच पर आमंत्रित किया जाता है और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जाता है। सम्मान प्राप्त करने के बाद जब सुनील पाल धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो आयोजक उन्हें माइक देने के बजाय अपनी सीट पर वापस जाने का इशारा करते हैं। सुनील पाल काफी उलझन में नजर आते हैं और आयोजक से बार-बार अनुरोध करते हैं कि उन्हें कम से कम थैंक यू कहने का मौका दिया जाए, लेकिन आयोजक उनकी बात अनसुनी कर उन्हें मंच से नीचे जाने के लिए कहते रहते हैं।

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

इस घटना का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया नेटिजन्स और सुनील पाल के प्रशंसकों ने आयोजकों के व्यवहार की कड़ी निंदा की। लोगों का कहना है कि किसी कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार करना बेहद अशिष्ट और अपमानजनक है। एक यूजर ने लिखा, ‘या तो बुलाओ मत और अगर बुलाया है तो इज्जत करो।’ वहीं कुछ लोगों ने इसे क्रूर अपमान करार दिया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ कमेंट्स में जाकिर खान के प्रशंसकों ने भी सुनील पाल का समर्थन किया और कहा कि वे कलाकार के साथ हुए इस व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकते।

विवाद और गिरता करियर ग्राफ

सुनील पाल साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतने के बाद रातों-रात स्टार बन गए थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लाखों दीवाने थे और लोग उन्हें देखने के लिए मोटी रकम चुकाते थे। हालांकि, समय के साथ उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ती गई। कुछ लोगों का मानना है कि आयोजकों का यह व्यवहार सुनील पाल द्वारा अतीत में दिए गए कुछ विवादास्पद बयानों का परिणाम हो सकता है, जिसके कारण शायद उन्हें जानबूझकर बोलने का मौका नहीं दिया गया। यह घटना केवल एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने कलाकारों के सम्मान और स्टेज एटिकेट्स पर एक नई बहस छेड़ दी है। एक समय टीवी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक रहे सुनील पाल का इस तरह सरेआम माइक के लिए गिड़गिड़ाना उनके प्रशंसकों के लिए काफी हृदयविदारक था।

ये भी पढ़ें: ग्लैमर वर्ल्ड से ब्यूटी क्वीन ने किया किनारा, पहले IIM, फिर 10 महीने में ही क्रैक की UPSC परीक्षा, लेकिन IAS की जगह चुना IFS बनना

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp