digital products downloads

‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर को फैन से मिला खास तोहफा

‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर को फैन से मिला खास तोहफा

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर दुनियाभर में उत्साह का माहौल है। फिल्म के मेकर्स कल यानी 2 अप्रैल को ‘हनुमान जयंती’ के पावन अवसर पर इस फिल्म की पहली झलक, जिसे ‘रामा’ ग्लिम्प्स कहा जा रहा है, आधिकारिक रूप से दुनिया के सामने पेश करेंगे। हालांकि लॉस एंजिल्स  में एक चुनिंदा दर्शकों के समूह को पिछले हफ्ते ही इस वीडियो का अर्ली प्रीव्यू देखने का सौभाग्य मिला। इस खास स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और स्वयं रणबीर कपूर, जो फिल्म में भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहां मौजूद थे।

रणबीर कपूर को मिला खास गिफ्ट

इस स्क्रीनिंग से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अमेरिका स्थित एक साउथ एशियन बुटीक नजराना के प्रतिनिधि रणबीर कपूर से मिलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने रणबीर को उनके अभिनय के लिए सराहा और उन्हें राम मंदिर की आकृति वाली एक विशेष रूप से डिजाइन की गई वेस्ट भेंट की। रणबीर ने इस उपहार और इसके पीछे की भावना की दिल खोलकर प्रशंसा की। प्रशंसकों का मानना है कि रणबीर की इस भूमिका की तुलना अरुण गोविल द्वारा निभाए गए कालजयी राम के किरदार से की जा सकती है, जो उनकी मेहनत को दर्शाता है।

टीजर का प्रभाव

लॉस एंजिल्स में हुई इस स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है। ‘नजराना’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए कैप्शन में बताया गया कि फिल्म का 2 मिनट 30 सेकंड का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला था। दर्शकों ने फिल्म की भव्यता को देखते हुए इसे 4D सिनेमाघरों में देखने की सलाह दी है। प्रशंसक इस बात से काफी प्रभावित दिखे कि नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने इतने बड़े और संवेदनशील प्रोजेक्ट को इतनी कुशलता से संभाला है।

खास होने वाले हैं फिल्म के गाने

इस फिल्म की एक और बड़ी खासियत इसका संगीत है। ‘रामायण’ के लिए भारतीय संगीत के दिग्गज ए.आर. रहमान और हॉस्कर विजेता हैंस जिमर ने हाथ मिलाया है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं के अनुसार इन दोनों महान संगीतकारों द्वारा तैयार किया गया बैकग्राउंड स्कोर ‘नेक्स्ट लेवल’ का है, जो दर्शकों को एक भावनात्मक और दिव्य यात्रा पर ले जाने का वादा करता है। फिल्म की भव्यता और इसकी स्टारकास्ट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की ‘हैदर’ का चॉकलेट बॉय याद है? जिंदगी में घुला कट्टरता का जहर, बना असली आतंकी और तबाह कर ली पूरी लाइफ

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp