digital products downloads

चार फिल्म फेस्टिवल्स में छाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म, अब भारत में होगी रिलीज

चार फिल्म फेस्टिवल्स में छाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म, अब भारत में होगी रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए हर किरदार एक नई जिंदगी जीने का मौका होता है। वो बेहद बारीकी से हर किरदार को निभाते हैं और उनकी फिल्में किसी फीस्ट से कम नहीं होतीं। नवाजुद्दीन किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं और कहानी को नया आकार देते हैं। अब वो जल्द ही एक शानदार फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म चार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपनी छाप छोड़ चुकी है। अब ये भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का नाम ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ है।

कब रिलीज होगी फिल्म

उनकी आगामी फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ 8 मई 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है जिसने उन्हें भावनाओं के एक बिल्कुल नए पहलू को समझने का अवसर दिया। अपने किरदार ‘अदनान’ के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, ‘अदनान का किरदार मेरे बाकी किरदारों से काफी अलग है क्योंकि इसमें मैं एक रिटायर्ड व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूँ। इस फिल्म और आदित्य की इस कहानी के जरिए मैंने उस उम्र के अनुभव को महसूस किया, जो मेरे पास पहले नहीं था।’

यहां देखें टीजर

क्या है नवाज का कहना

उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग प्रक्रिया को भी बेहद खास बताया। वो कहते हैं, ‘हम 3×3 की छोटी फोन स्क्रीन पर इमोशन्स को महसूस कर रहे थे और उन्हें परफॉर्म कर रहे थे। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया।’ उन्होंने कहा यह बताते हुए कि फिल्म का फॉर्मेट उनके लिए एक नई चुनौती था। इस किरदार से मिली सीख के बारे में नवाज़ुद्दीन ने आगे कहा, ‘कहा जाता है कि एक अभिनेता होने का सबसे अच्छा पहलू यह है कि हम एक ही जीवन में कई जिंदगियां जीते हैं। मुझे नहीं पता था कि रिटायर होने के बाद एक व्यक्ति की जिंदगी कैसी होती है। लेकिन इस फिल्म के जरिए मुझे यह समझ आया कि रिटायरमेंट के बाद किस तरह की चिंता, डिप्रेशन और अन्य भावनाएं मन में आती हैं। एक अभिनेता के तौर पर यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास रहा।’

इन चार फिल्म फेस्टिवल में मिली पहचान

भारत में रिलीज से पहले ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में शानदार सफर तय किया है। फिल्म का प्रीमियर सिनेक्वेंस्ट फिल्म फेस्टिवल 2024 में हुआ था और इसके बाद इसे न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया, जहां नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। यह फिल्म डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन भी कर चुकी है और अब ब्रैडफर्ड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भी उद्घाटन करने जा रही है। चार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना और वैश्विक पहचान हासिल करने के बाद, ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ अब 8 मई 2026 को भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें:  विग की सेटिंग से लेकर हेयरलाइन तक, ‘धुरंधर’ के ‘रहमान डकैत’ का लुक ऐसे हुआ तैयार, वीडियो में दिखी अक्षय खन्ना की गजब डिटेलिंग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp