digital products downloads

रामायण का खेल बिगाड़ने आ रही एक और फिल्म? 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रामायण का खेल बिगाड़ने आ रही एक और फिल्म? 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का आज टीजर रिलीज हो गया है और इसकी खूब चर्चा हो रही है। डायरेक्टर नितीश तिवारी की ये फिल्म 4000 करोड़ रुपयों के बजट से बन रही है और 2 पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इसी साल दीपावली के आस-पास रिलीज किया जाएगा। लेकिन आज ही के दिन यानी हनुमान जयंती पर एक और फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का नाम और कहानी भी लगभग एक जैसी है। ऐसे में ये देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी रामायण का बॉक्स ऑफिस गेम बिगाड़ सकती है या नहीं। इस फिल्म का नाम है वाल्मीकि रामायण और ये फिल्म रिलीज होगी 2 अक्तूबर को। 

आज जारी किया फिल्म का नया पोस्टर

फिल्म का पहला पोस्टर जारी करने के कुछ दिनों बाद, ‘वाल्मीकि रामायण’ के निर्माताओं ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एक नया पोस्टर जारी किया है, जिससे दर्शकों को फिल्म के विषय की एक और झलक मिलती है।


नए जारी किए गए पोस्टर में भगवान हनुमान की भगवान राम के प्रति भक्ति को दर्शाया गया है। यह पोस्टर आस्था, विनम्रता और दोनों के बीच के मजबूत बंधन को प्रतिबिंबित करता है। पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिससे फिल्म प्रेमियों को फिल्म के भक्तिमय विषय की झलक मिली थी। राम नवमी के अवसर पर जारी किए गए इस पोस्टर में भगवान राम के चरण दिखाए गए हैं, जिनका भारतीय परंपरा में गहरा महत्व है। यह छवि आस्था, विनम्रता और किसी पवित्र यात्रा पर निकलने से पहले आशीर्वाद मांगने का प्रतीक है। 

भावना तलवार ने बनाई है फिल्म

पोस्टर के साथ, निर्माताओं ने एक कैप्शन भी साझा किया है जिसमें दर्शकों को इसका परिचय दिया गया है: जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण जीवित रहेगी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता भावना तलवार ने किया है और इसमें उद्योग जगत की कई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों ने काम किया है। साबू सिरिल के साथ छायाकार बिनोद प्रधान और ध्वनि डिजाइनर रसूल पूकुट्टी भी इस परियोजना का हिस्सा हैं। लेखक आनंद नीलकंतान और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी कहानी को यथार्थवादी और वास्तविक बनाए रखने में अपना योगदान दिया है। पहले पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म रामायण को आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों पर केंद्रित करते हुए प्रस्तुत करेगी। निर्माता एक सरल लेकिन अर्थपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं।

वाल्मीकि रामायण 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- जेल काटी और खूब मलालत झेली, फिर भी राजपाल यादव का नहीं सुलझा चैक बाउंस का विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित किया फैसला

बहुत हुई फूहड़ता और भद्दापन, हनी सिंह और बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, गानों पर भी लगा दी रोक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp