digital products downloads

अजय के जन्मदिन पर पत्नी काजोल ने ले ली चुटकी

अजय के जन्मदिन पर पत्नी काजोल ने ले ली चुटकी

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन गुरुवार को 57 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर उनके परिवार और फिल्म जगत के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। काजोल ने अपने मजाकिया अंदाज में अजय को जन्मदिन की बधाई दी, जो काफी मनोरंजक है। अपने संदेश में उन्होंने अपने खास अंदाज में उनकी उम्र का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि उनके केक पर लगी मोमबत्तियां अब आग लगने का खतरा लग रही हैं। काजोल ने लिखा, ‘एक समय ऐसा आता है जब केक पर लगी मोमबत्तियां जश्न की बजाय आग लगने का खतरा लगने लगती हैं। मुझे लगता है आप उस मुकाम पर पहुंच गए हैं। फिर भी जन्मदिन मुबारक हो। भगवान करे आपके पास हमेशा केक रहे।’

अजय ने काजोल के संदेश का जवाब बड़े ही प्यारे अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा, ‘हर खतरनाक जगह पर आपका साथ पाकर खुशी होती है।’

अक्षय कुमार ने भी दी शुभकामनाएं

अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर अजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अक्षय ने ‘गोलमाल 5’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की। तस्वीर में अक्षय अजय के गाल पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं।
अक्षय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘दोस्ती इतनी पुरानी…प्यार तो होगा ही। जन्मदिन मुबारक हो प्यारे अजय देवगन।’ तीन दशकों से अधिक के करियर में अजय देवगन ने दमदार भूमिकाओं और व्यावसायिक सफलताओं के मिश्रण से हिंदी सिनेमा में अपनी एक मजबूत जगह बनाई है। चाहे वो ‘जख्म’ हो, ‘कंपनी’ हो या ‘ओमकारा’, अभिनेता ने लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

धमाल 4 में दिखेंगे अजय देवगन

अब अजय देवगन इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन सहित कई कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। ‘धमाल 4’ लोकप्रिय धमाल फ्रेंचाइज़ की अगली कड़ी है। मूल धमाल, जो 2007 में रिलीज़ हुई थी, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और अशोक ठकेरिया द्वारा निर्मित एक कॉमेडी फिल्म थी। उनके पास ‘गोलमाल 5’ भी है। अक्षय कुमार भी इस नए भाग का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- जेल काटी और खूब मलालत झेली, फिर भी राजपाल यादव का नहीं सुलझा चैक बाउंस का विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित किया फैसला

बहुत हुई फूहड़ता और भद्दापन, हनी सिंह और बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, गानों पर भी लगा दी रोक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp