digital products downloads

बहुत हुई फूहड़ता और भद्दापन, हनी सिंह और बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

बहुत हुई फूहड़ता और भद्दापन, हनी सिंह और बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्र सरकार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संगीत स्ट्रीमिंग सेवाओं को यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गीत ‘वॉल्यूम 1’ को सभी प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने पूर्ण प्रतिबंध का आदेश देते हुए कहा कि गीत के छोटे-छोटे अंश या क्लिप और उसके बोल भी ऑनलाइन कहीं भी उपलब्ध नहीं होने चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि गीत को हर रूप में हटाया जाना चाहिए और कहा कि सोशल मीडिया पर इसकी थोड़ी सी भी मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। अदालत ने आगे कहा, ‘यह गीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिस भी रूप में उपलब्ध है, उसे हटाना ही होगा, यह स्पष्ट मत है। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता। हम सोशल मीडिया पर इसकी थोड़ी सी भी मौजूदगी बर्दाश्त नहीं कर सकते।’

टटीरी गाने को लेकर मचा था बवाल

बीते दिनों बादशाह का एक गाना रिलीज हुआ था जिसका टाइटल था टटीरी। वैसे तो ये गाना हरियाणा का एक मशहूर फोक सॉन्ग है लेकिन इसे बादशाह ने अपने अंदाज में तोड़ मरोड़कर बनाया था और इसमें अपना म्यूजिक भी घुसाया था। हालांकि जब ये टटीरी गाना रिलीज हुआ तो इसके पिक्चिराइजेशन और लिरिक्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। महिला आयोग ने भी इस गाने पर संज्ञान लेते हुए इसकी आलोचना की थी। इसके बाद टटीरी गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया था। 

स्कूल ड्रेस में लड़कियों को कराया था

टटीरी गाने में बादशाह ने गंदे लिरिक्स के साथ एक और बड़ी गलती कर दी थी। इस गाने के वीडियो में बादशाह ने स्कूल की ड्रेस में लड़कियों को डांस कराया था। जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ तो विवाद खड़ा हो गया और लोगों ने इसको लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद विरोध होने लगा और बादशाह को ये गाना डिलीट करना पड़ा था। अब इन्ही बवालों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हनी सिंह और बादशाह को फूहड़ गानों के लिए जोरदार फटकार लगाई है। साथ ही बादशाह के एक अपकमिंग एल्बम के रिलीज पर भी रोक लगा दी है। साथ ही बादशाह का टटीरी गाना भी हटाया जा चुका है। 

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser Decoded: राज्याभिषेक का वैभव और वनवास का वैराग्य, ‘रामायण’ के टीजर में छिपे हैं ये 5 खास सीन, बयां कर रहे पूरी गाथा

‘रामायण’ का वो मुस्लिम एक्टर जिसने निभाए एक-दो नहीं, 11 किरदार, शोहरत के बाद झेली बदहाली, गुमनामी में काट रहा जिंदगी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp