digital products downloads

1933 की वो फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर के परदादा ने निभाया था राम का किरदार

1933 की वो फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर के परदादा ने निभाया था राम का किरदार

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का आज टीजर रिलीज होते ही इसका खूब बज बना रहा। सोशल मीडिया पर फिल्म के वीएफएक्स, बड़ा बजट और किरदारों को लेकर चर्चा होती रही। टीजर को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई है और कुछ ने इसके वीएफएक्स की तुलना आदिपुरुष से की है। हालांकि टीजर के बाद रणबीर के स्क्रीनप्रजेंस को लोगों ने खूब सराहा है। फिल्म में बिना किसी डायलॉग के झलकियां दिखाई गई हैं। रणबीर ने अपनी कमाल की अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर के परदादा ने भी 1933 में आई एक फिल्म में भगवान राम का किरदार स्क्रीन पर प्ले किया था। 

रणबीर के परिवार के लिए यादगार पल

रणबीर कपूर के लिए रामायण को और भी खास बात यह बनाती है कि उनके परदादा, पृथ्वीराज कपूर ने 1933 में आई फिल्म सीता में भगवान राम का किरदार निभाया था, जो उनके परिवार के लिए एक यादगार पल है। देबाकी बोस द्वारा निर्देशित और ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित यह फिल्म बंगाली टॉकी फिल्मों के इतिहास में एक मील का पत्थर थी। इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली और 1934 में वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इसे मानद डिप्लोमा से सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि यह किसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय टॉकी फिल्म थी। इस फिल्म में अभिनेत्री दुर्गा खोटे ने सीता का किरदार निभाया था और अन्य कलाकारों में गुल हामिद ने लक्ष्मण और त्रिलोक कपूर ने भगवान राम के पुत्र लव का किरदार निभाया था। पृथ्वीराज कपूर द्वारा इस किरदार को निभाने के लगभग एक सदी बाद, रणबीर कपूर इस महाकाव्य में भगवान राम की प्रतिष्ठित भूमिका निभा रहे हैं। 

दीवाली पर होगी अग्निपरीक्षा

रामायण 4000 करोड़ रुपयों के मेगा बजट से बन रही है और ये प्रोजेक्ट 2 पार्ट में बनाया जा रहा है। डायरेक्टर नितीश तिवारी ने इसकी कमान संभाली है। साथ ही 8 बार ऑस्कर जीत चुकी हॉलीवुड की कंपनी वीएफएक्स तैयार कर रही है। फिल्म में सुपरस्टार्स की भी कोई कमी नहीं है। इसमें केजीएफ स्टार यश ने रावण का रोल किया है। साई पल्लवि सीता बनी हैं और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल निभाया है। फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी और पहला पार्ट इसी साल की दीपावली के आस-पास रिलीज होगा। अब देखना होगा कि क्या लोगों को इस फिल्म में कुछ नया देखने को मिलता है या नहीं।

ये भी पढ़ें- जिस पेंटर पर बनी फिल्म रही महाफ्लॉप, अब 167 करोड़ रुपयों में हुई एक पेंटिंग की नीलामी 

अजय के जन्मदिन पर पत्नी काजोल ने ले ली चुटकी, मजेदार अंदाज में दी बधाई तो खिलखिलाने लगे फैन्स, अक्षय ने भी लुटाया प्यार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp