
12वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में कई नए बदलाव देखने को मिले हैं, जिसकी वजह से अनुपमा की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली। इस हफ्ते भी स्मृति ईरानी का मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 2.0 रेटिंग के साथ नंबर वन पर अपनी जगह बनाए हुए। वहीं, ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ ने शुरू होते ही धूम मचा दी है और दूसरे हफ्ते ‘अनुपमा’ को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एकता कपूर के दो सीरियल बाकी सभी शोज पर भारी पड़ गए हैं, जो कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बार नए शो की एंट्री के कारण टॉप 5 की लिस्ट में कुछ नए नाम भी जुड़े।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का टीआरपी में जलवा बरकरार
साल 2026 की टीआरपी लिस्ट में भी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का जलवा बरकरार है। शो बेहतरीन कहानी के दम पर टॉप पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसके स्पिन-ऑफ ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसने ‘अनुपमा’ को पीछे छोड़ दिया है। यह शो, जो पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर था। टीआरपी में थोड़ी गिरावट के बाद 1.8 रेटिंग के कारण 12वें हफ्ते में तीसरे नंबर पर खिसक गया।
रोमाटिंक ड्रामा ने मारी बाजी
दूसरा स्थान ‘तुम से तुम तक’ ने हासिल किया, जिसकी टीआरपी रेटिंग 1.9 है। इसकी रेटिंग में काफी बढ़ोतरी हुई। ‘अनुपमा’, जो आमतौर पर टॉप तीन में बना रहता है और बाकी शोज को कड़ी टक्कर देता है, उसकी कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इसी वजह से रूपाली गांगुली का यह मोस्ट पॉपुलर सीरियल अब 1.8 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। इसके बाद 1.7 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर ‘गंगा मई की बेटियां’ है, जो इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है।
टीआरपी टॉप 5 से बाहर हुए ये शोज
टॉप पांच के बाद ‘वसुधा’ ने छठा स्थान हासिल किया, जिसकी इस बार 1.7 रेटिंग थी। 1.6 के साथ सातवें स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ रहा। ‘नागिन 7’ अपनी जगह पर बना हुआ है और 12वें हफ्ते में भी आठवें स्थान पर रहा। वहीं, 1.5 रेटिंग के साथ ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नौवें स्थान पर खिसक गया। 10वें स्थान पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है, जिसे 1.5 रेटिंग मिली है। इस हफ्ते कई हिट शोज टीआरपी में अपना कमाल दिखाने में असफल रहे हैं और अपनी कहानी से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए।
ये भी पढे़ं-
120 मिनट की हॉरर-थ्रिलर फिल्म, हर एक सीन है खौफनाक, सस्पेंस देख घूम जाएगा दिमाग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




